फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने गणपति स्थापना के मौके पर पहना फ्लोरल शरारा सूट, परिवार संग तस्वीरें की शेयर

Sat, 07 Sep 2024 02:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनन्या पांडे और उनके परिवार ने भी भगवान गणेश का स्वागत घर पर किया। अनन्या ने गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके घर का मंदिर और परिवार भी नजर आ रहा है। इस मौके पर अनन्या बेहद सादगी वाले लुक में नजर आईं, हालांकि उस लुक में भी अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi 2024 Ananya Panday : 7 सितंबर 2024 से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग गणपति जी की स्थापना करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने घर पर भगवान गणेश का स्वागत करते हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्होंने बहुत धूमधाम और उत्सुकता के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया और घर पर गणपति स्थापना की है। 

इन्हीं सेलेब्स में बाॅलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। अनन्या पांडे और उनके परिवार ने भी भगवान गणेश का स्वागत घर पर किया। अनन्या ने गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके घर का मंदिर और परिवार भी नजर आ रहा है। इस मौके पर अनन्या बेहद सादगी वाले लुक में नजर आईं, हालांकि उस लुक में भी अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे गणेश पूजा लुक - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे ने अपने घर की तस्वीरें शेयर की, जिसमें अभिनेत्री गणपति बप्पा की पूजा कर रही हैं। तस्वीरों में अनन्या नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। ग्लैमर से दूर अभिनेत्री ने हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता और एम्ब्रायडरी वाला शरारा पहना है।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे गणेश पूजा लुक - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे के हरे रंग के कुर्ते में छोटे-छोटे फूल और गले पर बारीक धागों की कढ़ाई की गई है। स्लीवलेस कुर्ते के साथ उन्होंने बोर्डर वाला एक साइड दुपट्टा कैरी किया है।

4 of 5
अनन्या पांडे गणेश पूजा लुक - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे के साथ ही उनकी मां ने लाल रंग का फ्लोरल फ्रॉक कुर्ता पहना है। उनके खूबसूरत सूट में स्लीव्स पर मोटा गोल्डन गोटा वर्क है, जो उनके सूट को हैवी लुक दे रहा है। वहीं पापा चंकी पांडे ने कलरफुल एलिफेंट प्रिंट की हाफ स्लीव शर्ट से खुद को स्टाइल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे गणेश पूजा लुक - फोटो : Instagram
तस्वीरों में देख सकते हैं कि सफेद फूलों और हरे भरे पौधों के बैकग्राउंड से गणपति जी के मंदिर को सजाया गया है। सामने एक टेबल पर छोटे से गजानन बैठें हैं और कलश रखा गया है। अनन्या पांडे के साथ उनके पिता अभिनेता चंकी पांडे और मां भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें