फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Outfits for Men: बहन की राखी और भाई का स्टाइल, ये आउटफिट कॉम्बिनेशन मचा देंगे धूम

Sat, 22 Aug 2026 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan Fashion Guide: रक्षाबंधन के मौके पर बहुत ज्यादा ओवरड्रेस होने की जरूरत नहीं है। सही फिटिंग, अच्छे कलर कॉम्बिनेशन और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

Raksha Bandhan Men Fashion: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार और राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि इस खास दिन हर कोई अपने लुक को लेकर भी एक्साइटेड रहता है। बहनें जहां राखी के लिए खूबसूरत एथनिक आउटफिट और ज्वेलरी चुनती हैं, वहीं भाइयों के लिए भी सही ड्रेस चुनना जरूरी हो जाता है। अगर आप इस रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल के साथ स्मार्ट और स्टाइलिश नजर आना चाहते हैं, तो कुछ खास आउटफिट आपके लुक को बेहद शानदार बना सकते हैं।

आजकल पुरुषों के लिए एथनिक फैशन में कई स्टाइलिश विकल्प मौजूद हैं। कुर्ता-पायजामा से लेकर कुर्ता और जैकेट कॉम्बिनेशन तक, आप अपने व्यक्तित्व और मौके के हिसाब से आउटफिट चुन सकते हैं। हल्के रंगों के कुर्ते दिन के सेलिब्रेशन के लिए शानदार लगते हैं, जबकि नेवी, ब्लैक या डीप ग्रीन जैसे शेड्स शाम की पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर बहुत ज्यादा ओवरड्रेस होने की जरूरत नहीं है। सही फिटिंग, अच्छे कलर कॉम्बिनेशन और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आउटफिट आइडियाज, जो इस रक्षाबंधन आपके लुक को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

1. कुर्ता-पायजामा से पाएं क्लासिक लुक

  • रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए कुर्ता-पायजामा हमेशा एक शानदार विकल्प रहता है।
  • लड़के राखी पर कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। 
  • सफेद, क्रीम, पेस्टल ब्लू या बेज जैसे रंग लड़कों को एलिगेंट और क्लासी लुक दे सकते हैं।
  • इसके साथ लोफर्स या ट्रेडिशनल फुटवियर पहन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

2. कुर्ता के साथ नेहरू जैकेट
 

  • लड़के अगर सिंपल कुर्ता पायजामा नहीं पहनना चाहते हैं तो जैकेट से टीमअप करके आउटफिट कैरी करें।
  • सिंपल कुर्ते को थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए उसके ऊपर नेहरू जैकेट पहन सकते हैं।
  • कॉन्ट्रास्ट कलर की जैकेट पूरे आउटफिट को स्मार्ट और फेस्टिव टच दे सकती है।

4 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

3. शॉर्ट कुर्ता और पैंट

  • यंग और मॉडर्न लुक पसंद करने वाले भाई शॉर्ट कुर्ते के साथ ट्राउजर या स्ट्रेट पैंट ट्राई कर सकते हैं।
  • यह आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी मॉडर्न भी दिखाई देता है।
विज्ञापन

5 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

4. शर्ट और ट्राउजर का स्मार्ट कॉम्बिनेशन

  • अगर आप फाॅर्मल आउटफिट पसंद करते हैं तो शर्ट और ट्राउजर राखी के लिए तैयार रखें।
  • कई लड़के एथनिक कपड़ों में सहज नहीं होते, तो अच्छी फिटिंग वाली शर्ट और ट्राउजर पहन सकते हैं।
  • पेस्टल या सॉलिड शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर एक साफ-सुथरा और स्मार्ट लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी पर भाई के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Ai

5. एक्सेसरीज पर दें ध्यान

  • घड़ी, क्लासिक बेल्ट, लोफर्स या मिनिमल ब्रेसलेट जैसी एक्सेसरीज लुक को बेहतर बना सकती हैं।
  • हालांकि एक्सेसरीज कम और सटल रखना बेहतर रहेगा।


फैशन टिप: रक्षाबंधन के लिए आउटफिट चुनते समय सबसे जरूरी है कि कपड़े आरामदायक हों और उनकी फिटिंग सही हो। ट्रेंड के साथ अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखकर ड्रेस चुनें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें