किसी भी साधारण लड़की की तरह बॉलीवुड हीरोइनों की भी वॉर्डरोब भी एथिनिक वियर के बिना अधूरी है। साथ ही ये एक्ट्रेस भी किसी खास मौके पर एथिनिक वियर को पहनने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। वो भी अक्सर शानदार एथिनिक वियर में नजर आती हैं। फिर वो चाहे अनारकली सूट हो, लहंगा, शरारा या फिर साड़ी। आउटफिट कोई भी हो श्रद्धा हर लुक को ग्रेसफुली कैरी करना अच्छी तरह जानती हैं। तभी तो वो हर डिजाइनर की पसंदीदा है। तो चलिए देखें तस्वीरों में श्रद्धा कपूर के बेस्ट इंडियन वियर लुक।