मसाला मैक्रोनी बनाने का तरीका
एक सॉस पैन में एक लीटर पानी को गर्म करें। उबाल आने पर मैक्रोनी को डालकर पकाएं। जब मैक्रोनी पककर मुलायम हो जाए तो इसे छान लें। गर्म मैक्रोनी को ज्यादा पकने से बचाने के लिए इसे एक बार ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें। फिर एक कढ़ाई में मक्खन को गर्म करें और अदरक एवं लहसुन के पेस्ट को डालकर हल्की आंच पर पांच से सात मिनट फ्राई करें तथा शिमला मिर्च एवं प्याज डालें। उसी कढ़ाई में पाच मिनट फ्राई करने के बाद मैक्रोनी को डालें तथा टोमैटो सॉस, चिली सॉस, सफेद मिर्च पाउडर एवं नमक डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें। अब इसे एक बाउल में डालें और ऊपर से पनीर को कद्दूकस करके ऊपर से डालें और गरमा-गरम परोसें।