फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Floral Print Outfit : गर्मियों के लिए बेस्ट होते हैं फ्लोरल आउटफिट, देखें इन अभिनेत्रियों के लुक

Mon, 03 Apr 2023 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट काफी सस्ते आते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
Floral Print Outfit : गर्मियों की शुरूआत होते ही हर कोई कपड़ों को लेकर काफी परेशान हो जाता है क्योंकि इस मौसम में लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो स्टाइलिश भी हों और जिन्हें पहन कर उन्हें गर्मी भी ना लगे। जिस हिसाब से मौसम बदलता है, उसी हिसाब से कपड़ों का ट्रेंड भी बदलता है। ऐसे में आप हम आपको एक ऐसे प्रिंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में काफी प्यारा लगता है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फ्लोरल प्रिंट की, जिसे पहन कर आप स्टाइलिश तो दिखेंगी ही और साथ में काफी कंफर्टेबल भी रहेंगी। बड़ी बात ये है कि फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट काफी सस्ते आते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के फ्लोरल आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत हैं और इन्हें कैरी करना भी बेहद आसान है। 
विज्ञापन

2 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
पहन सकती हैं जान्हवी जैसी फ्लोरल साड़ी

जान्हवी कपूर अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की ऐसी साड़ी में आप अपने बालों को खुला ही रखिएगा। इससे आपका लुक काफी प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
सारा के जैसा शरारा

आज-कल शरारा सूट काफी ट्रेंड में भी है। ऐसे में आप भी फ्लोरल प्रिंट का शरारा बाजार से खरीद सकती हैं। गर्मियों के हिसाब से ये एक परफेक्ट आउटफिट है। 

4 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
कृति जैसी फ्लोरल ड्रेस

अगर आप किसी दिन की पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट की ऐसी ड्रेस एक बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट का अनारकली

सारा अली खान का ये फ्लोरल अनारकली लुक सभी के लड़कियों के लिए एक बेहतर आउटफिट है। इसे आप अपने घर के नॉर्मल कार्यक्रमों में पहन सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
जान्हवी जैसी फ्लोरल स्लिट ड्रेस

अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहीं हैं तो फ्लोरल प्रिंट की ऐसी स्लिट ड्रेस आपके लिए परफेक्ट है। ये देखने में काफी स्टाइलिश दिखती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें