फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: साधारण से कुर्ते के साथ दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये बॉटम वियर

Wed, 05 Jan 2022 12:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kurta in trend - फोटो : instagram
कुर्ता एक ऐसा परिधान है जिसे पहन कर ना केवल परंपरागत लुक भी पाया जा सकता है। साथ ही स्टाइलिश भी दिखा जा सकता है। बस जरूरत है कुर्ते को सही तरीके से मैच कर पहनने की। सलवार कुर्ता अब पुराना फैशन हो गया। अब इसकी जगह कई सारे अलग तरीके के बॉटम वियर ने ले ली है। जिसमे ना पैट्स से लेकर पलाजो तक ने ले ली है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो बॉटम वियर। 
विज्ञापन

2 of 6
palazo - फोटो : instagram
पलाजो
इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं पलाजो। स्ट्रेट कुर्ते के साथ पलाजो जितने ज्यादा स्टाइलिश नजर आते हैं। वहीं ये काफी आरामदायक भी होते हैं। प्लेन कुर्ते के साथ कलरफुल पलाजो को मैच कर परफेक्ट लुक पाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
kurta - फोटो : instagram
पैंट्स
कुर्ते के साथ मॉ़डर्न लुक चाहिए तो सिगरेट पैंट्स ट्राई की जा सकती है। इन दिनों लड़कियां एंकल लेंथ इस पैंट की दीवानी है। ऑफिस वियर से लेकर दोस्तों संग आउटिंग के लिए इन्हें पहन कर स्टाइलिश दिखा जा सकता है।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
सलवार
वैसे तो कुर्ते के साथ सलवार काफी पुराना फैशन है। लेकिन इसमे भी कई सारी डिजाइन आती हैं। जिसे आप कुर्ते के साथ अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से मैच किया जा सकता है। सलवार में स्प्लिट सलवार, बूट कट सलवार, अलादीन सलवार, प्लीटेड सलवार, शऱारा सलवार आते हैं। जिनकी अलग-अलग डिजाइन इन्हें खास बनाती है।
विज्ञापन

5 of 6
kurta - फोटो : instagram
स्कर्ट
कुर्ते के साथ एथिनिक लुक चाहिए तो स्कर्ट को भी मैच कर सकती हैं। ये काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। साथ ही फेस्टिवल से लेकर वेडिंग फंक्शन में शानदार नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका रणवीर - फोटो : amar ujala, mumbai
धोती सलवार
ढेर सारी प्लेट्स के साथ तैयार ये सलवार लगभग हर साइज की ल़ड़कियों पर फिट बैठते हैं। इनमे नीचे की तरफ से कम चौड़ाई होती है साथ ही ऊपर के पैर पर ढेर सारी ढीली-ढाली प्लेट्स बनी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें