फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Raksha Bandhan After Wedding: शादी के बाद पहली राखी पर दिखना है सबसे अलग, अपनाएं ये फैशन टिप्स

Mon, 24 Aug 2026 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2026: अगर आप शादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं, तो रक्षाबंधन पर अपने वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन में से कुछ खास पीसेज को भी स्टाइल कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद पहली राखी का लुक - फोटो : Ai

First Rakhi Outfit Idead For Newly Wed Bride: शादी के बाद पहली राखी हर बहन के लिए बेहद खास होती है। मायके जाने की खुशी, भाई की कलाई पर राखी बांधने का उत्साह और परिवार के साथ समय बिताने का मौका इस त्योहार को और भी यादगार बना देता है। अगर यह आपकी शादी के बाद पहली राखी है, तो जाहिर है कि आप अपने लुक को लेकर भी काफी एक्साइटेड होंगी। ऐसे में सही आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल चुनकर आप सिंपल रहते हुए भी बेहद खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

पहली राखी के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत हैवी लहंगा या महंगी ड्रेस ही पहनें। ट्रेडिशनल साड़ी, अनारकली, सूट या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा भी शानदार फेस्टिव लुक दे सकता है। अगर आप शादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं, तो अपने वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन में से कुछ खास पीसेज को भी स्टाइल कर सकती हैं।

लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आउटफिट के साथ मेकअप और एक्सेसरीज का बैलेंस रखना भी जरूरी है। हल्का ग्लोइंग मेकअप, मैचिंग चूड़ियां, छोटी बिंदी और एलिगेंट ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। सबसे जरूरी है कि ऐसा पहनावा चुनें जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें और पूरे दिन आसानी से त्योहार का आनंद ले सकें।

विज्ञापन

2 of 6
शादी के बाद पहली राखी का लुक - फोटो : Ai

पहली राखी पर ट्राई करें ट्रेडिशनल साड़ी

  • अगर आप एलिगेंट और क्लासी लुक चाहती हैं तो साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
  • सिल्क, बनारसी, ऑर्गेंजा या हल्की जरी वाली साड़ी चुनें।
  • पेस्टल, रानी पिंक, रेड, ग्रीन या वाइन जैसे रंग फेस्टिव माहौल के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पंजाबी सूट - फोटो : Instagram

सूट से पाएं सिंपल और ग्रेसफुल लुक

  • अगर आप ज्यादा हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं तो एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली या सलवार सूट पहन सकती हैं।
  • इसके साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी आपके लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

4 of 6
Gharara and Sharara - फोटो : instagram

शरारा या गरारा से दिखें ट्रेंडी

  • फेस्टिव और मॉडर्न लुक के लिए शरारा या गरारा सेट ट्राई किया जा सकता है।
  • इसके साथ शॉर्ट कुर्ती और दुपट्टे को स्टाइल करें।
  • हल्की ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप इस लुक को और आकर्षक बना सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
शादी के बाद पहली राखी का लुक - फोटो : Ai

शादी की ज्वेलरी को करें स्टाइल

  • पहली राखी पर अपनी शादी की ज्वेलरी में से किसी खास पीस को दोबारा स्टाइल कर सकती हैं।
  • चोकर, झुमका, मांगटीका या चूड़ियों में से एक-दो स्टेटमेंट पीस चुनें, ताकि लुक ओवर न लगे।
  • पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी को भी स्टाइल में अपना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rakhi Look - फोटो : Ai

मेकअप रखें साॅफ्ट और फेस्टिव

  • दिन के समय राखी सेलिब्रेशन हो तो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप न करें।
  • इसकी जगह सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, काजल, ब्लश और न्यूड या रोज लिप शेड चुन सकती हैं।
  • अगर आपका आउटफिट हैवी है तो मेकअप को थोड़ा मिनिमल रखना बेहतर लगेगा।



हेयरस्टाइल में पारंपरिक टच

  • साड़ी या सूट के साथ लो बन, गजरा या सॉफ्ट कर्ल्स ट्राई कर सकती हैं।
  • अगर आप खुले बाल पसंद करती हैं तो हल्के वेव्स वाला हेयरस्टाइल भी फेस्टिव लुक के साथ अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें