फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2026: बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Feb 2026 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nirmala Sitharaman Budget Day Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अक्सर हैंडलूम साड़ियों को ही चुनती हैं। इसके जरिए वह भारतीय हथकरघा और पारंपरिक कारीगरी को मंच देती नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : PTI
Finance Minister Nirmala Sitharaman Union Budget Look: हर साल 1 फरवरी को जब देश की नजरें आम बजट पर टिकी होती हैं, तब संसद भवन में पेश होने वाले आंकड़ों के साथ-साथ एक और चीज भी चर्चा का विषय बन जाती है—वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अंदाज़। बजट भाषण से पहले ही उनके पहनावे को लेकर लोगों में उत्सुकता बनने लगती है और जैसे ही वह संसद पहुंचती हैं, उनकी साड़ी खास ध्यान खींच लेती है।

निर्मला सीतारमण की पहचान सिर्फ एक सशक्त वित्त मंत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और सादगी को मंच देने वाली नेता के रूप में भी बन चुकी है। वह अक्सर हैंडलूम साड़ियों को चुनती हैं, जिसके जरिए भारतीय हथकरघा, कारीगरों और पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में अब तक पेश किए गए आठ बजटों के दौरान उन्होंने अलग-अलग रंगों, डिज़ाइनों और क्षेत्रीय कारीगरी वाली साड़ियों को अपनाया है।

इस साल बजट के दिन भी उनका लुक परंपरा और गंभीरता का संतुलित उदाहरण नजर आया। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर बेहद सूक्ष्म और सादा बॉर्डर दिखाई देता है। आइए आपको उनकी इस साड़ी की खासियत बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : ANI

किस फैब्रिक की है ये साड़ी ?

इस बार वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। ये साड़ी अपने आप में ही काफी शाही मानी जाती है, जिसे महिलाएं खास अवसरों पर कैरी करना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : ANI
चेक पैटर्न है कमाल का 

उनकी इस पूरी साड़ी पर चेक्स वाला पैटर्न बना हुआ है। ये पैटर्न सुनहरे धागों से बना है, जो साड़ी को एक टेक्सचर्ड लुक दे रहा है। साड़ी का बॉर्डर सुनहरा और नीला है, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। इस तरह का पैटर्न दक्षिण भारतीय हथकरघा साड़ियों की पहचान है। 

4 of 5
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : ANI
अपने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ने फुल स्लीव का ब्लाउज पहना है और उन्होंने अपने बाएं कंधे पर एक नीले और बैंगनी रंग का शॉल भी लिया हुआ है। सर्दी के मौसम में उनका ये शॉल वाला लुक काफी सही लग रहा है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने हमेशा की तरह बस अपने कानों में छोटे-छोटे टॉप्स कैरी किए हैं, जो देखने में काफी प्यारे लग रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : ANI
वित्त मंत्री हमेशा इस तरह की साड़ियां क्यों पहनती हैं? 
 
  • भारतीय हथकरघा और लोकल कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए
  • सादगी और गरिमा को प्राथमिकता देने की सोच
  • “वोकल फॉर लोकल” संदेश को मजबूत करने के लिए
  •  पारंपरिक भारतीय पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें