फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmfare 2020: अनन्या पांडे से लेकर गार्जियस माधुरी दीक्षित ने रेड कार्पेट लुक से लूट ली महफिल

Sun, 16 Feb 2020 12:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
फिल्मफेयर अवार्ड शो का आयोजन असम के गुवाहाटी में कल रात को हुआ था। जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने दिलचस्प अंदाज में जलवे दिखाए। नियॉन ड्रेस में अनन्या पांडे से लेकर उर्वशी रौतेला, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर से लेकर माधुरी दीक्षित का खूबसूरत लुक देखकर लगा सितारे जमीं पर उतर आएं हैं। रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने भी महफिल में चार चांद लगाया। तो चलिए देखें ऐसे ही सितारों के कुछ खूबसूरत लुक। 


 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
नॉमिनेशन नाइट में थाई हाई स्लिट गाउन में जलवे बिखरने के बाद अनन्या पांडे एक बार फिर रेड कार्पेट पर महफिल लूट ले गईं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अनन्या पांडे बॉलीवुड की फैशन डीवा बनती जा रही हैं। नियॉन ग्रीन रंग की फ्रिल स्कर्ट और ब्लैक क्रॉप टॉप पहने अनन्या ने बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड जीता। इस ड्रेस में उनका लुक जबरदस्त नजर आ रहा था।



 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
माधुरी दीक्षित के आगे सारे फीके नजर आते हैं। हल्के पीच रंग के मोनोक्रोम गाउन में परफेक्ट फिगर दिखाती धक-धक गर्ल को देख हर कोई हैरान था। ऑफ शोल्डर गाउन संग मैचिंग नेकपीस पहने माधुरी ने जब शो में जब एंट्री ली तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ठहर गई।

 

4 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
लाल रंग के सिंड्रेला गाउन में पहुंची उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। नॉमिनेशन नाइट में बहुत ही ज्यादा बोल्ड आउटफिट में पहुंच कर उर्वशी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक बार फिर उनका रेड कार्पेट लुक जबरदस्त दिखा।

 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
रणवीर सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। ब्लैक सूट और कोट में पहुंचे रणवीर सिंह के कोट का पफी स्लीव उन्हें हटके लुक दे रहा था। वहीं कार्तिक आर्यन का ग्रे कोट सूट लुक कुछ खास नहीं दिखा। साथ में स्पोर्ट्स शूज कैरी किए कार्तिक आर्यन रेड कार्पेट पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्मफेयर 2020 - फोटो : Social Media
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर भी फिल्मफेयर अवार्ड में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। लाल रंग का फ्रिल गाउन पहने भूमि खूबसूरत दिख रहीं थीं। तो वहीं वन साइड लांग गाउन पहने तापसी का लुक बहुत ही स्टाइलिश नजर आया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें