फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के निर्माताओं को सता रहा था ये डर, फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले ही तोड़ डाला ये नियम

Thu, 28 Jun 2018 08:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanju
रणबीर कपूर की बड़ी फिल्म संजू कल यानि की 29 जून शुक्रवार को रिलीज होेने जा रही है। गौरतलब है कि किसी भी एक्टर पर बनी यह पहली बायोपिक फिल्म है। फिल्म दुबई में भी रिलीज होगी। बता दें कि दुबई में फिल्म आज 28 जून को रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इस पंरपरा को तोड़ते हुए दुबई में भी 29 जून को फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है।  आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे के ये 5 बड़े कारण..
विज्ञापन

2 of 6
SANJU

बता दें कि दुबई में बॉलीवुड फिल्म एक दिन पहले ही रिलीज होती है। लेकिन कहीं-कहीं फिल्म निर्माताओं को इस बात का डर सता रहा है कि अगर दुबई में इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला तो भारत में फिल्म की कमाई पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
sanju
इसका दूसरा कारण यह भी है कि फिल्म संजू रणबीर की पहली सबसे बड़ी फिल्म है जिसे बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 4 हजार स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी इसलिए मेकर्स घबराए हुए हैं। 

4 of 6
sanju
फिल्म निर्माताओं की तरफ से बहुत ही सूझबूझ से फिल्म को कस्बों और छोटे शहरों में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि संजय दत्त की पहुंच आम आदमी तक है इसलिए फिल्म की कमाई के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
SANJU
बता दें कि फिल्म का टीजर आते ही दर्शकों में फिल्म के ट्रेलर को जल्द से जल्द देखने की उत्सुकता बढ़ी थी। वहीं, फिल्म की मार्केटिंग टीम ने अपना काम ढंग से करते हुए सही रणनीति के तहत फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया जिसके बाद से लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanju
बता दें कि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर और दीया मिर्जी भी नजर आएंगी। इन कास्ट पर फीस पर निर्माताओं ने मोटा पैसा खर्च किया है। जिसकी भरपाई के लिए प्रोड्यूसर्स कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें