फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethnic Look Of TV Actress: टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट

Thu, 12 Sep 2024 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में जलवा बिखरना चाहती हैं तो टीवी की बहुओं से टिप्स लेकर तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
Ethnic Look Of TV Actress: सावन के महीने के बाद से ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। सावन से तुरंत बाद रक्षाबंधन मनाई जाती है। फिर जन्माष्टमी, नवरात्रि, करवाचौथ और दिवाली का नंबर आ जाता है। अब जब त्योहारों की झड़ी लग ही गई है तो महिलाओं ने भी इसकी तैयारी शुरू कर ही दी होगी।

दरअसल, त्योहारों का सीजन महिलाओं के लिए ज्यादा खास होता है, क्योंकि इन्हीं दिनों में उन्हें खूब सजने और संवरने का मौका मिलता है। ऐसे में महिलाएं त्योहार के हिसाब से अपने लिए नए-नए कपड़े तैयार कराती हैं। 

अगर आप त्योहारों के सीजन में जलवा बिखरना चाहती हैं तो टीवी की बहुओं से टिप्स लेकर तैयार हों सकती हैं। यहां हम आपको पांच ऐसी टीवी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनके एथनिक लुक्स काफी कमाल के होते हैं। ऐसे में आप आसानी से इनसे टिप्स लेकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
रुपाली गांगुली

आजकल अनुपमा टीवी सीरियल हर घर में देखा जाता है। ऐसे में आप रुपाली गांगुली से टिप्स लेकर त्योहारों में सीधे पल्लु की साड़ी पहन सकती हैं। त्योहार पर सीधे पल्लु की साड़ी वाला लुक लगता भी प्यारा है। इसके लिए आप बांधनी प्रिंट की साड़ी का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
रश्मि देसाई

कुछ हटकर लुक कैरी करना चाहती हैं तो रश्मि देसाई का ये लुक कैरी करें। इस लुक में आपको पारंपरिक हैवी पटियाला सूट की जरूरत पड़ेगी। अपने पंजाबी लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए लंबे बालों में परांदा लगाएं। अगर आपके बाल लंबे नहीं हैं तो नकली परांदे वाली चोटी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

4 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
तेजस्वी प्रकाश

अगर सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो तेजस्वी के इस साड़ी लुक से टिप्स लें। इस तरह की लाइट बॉर्डर वाली साड़ी तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप तेजस्वी के इस लुक से टिप्स लेकर साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी त्योहार में आपको आराम भी देगी। 
विज्ञापन

5 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी 

अगर त्योहारों के सीजन में कुछ लाइट पहनने का मन है तो आप दिव्यांका के जैसा शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसा शरारा आपके लुक को न सिर्फ खूबसूरत दिखाएगा, बल्कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। त्योहार के हिसाब से शरारा ले रही हैं तो इसके रंग का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
ऐश्वर्या शर्मा 

अगर आपको चटक रंग पहनना और डार्क मेकअप करना पसंद है तो ऐश्वर्या शर्मा के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। इस तरह का अनारकली कुर्ते के साथ सलवार और हैवी वर्क वाला दुपट्टा आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा। इसके बाल आप भी एक्ट्रेस की तरह ही बालों में जूड़ा बनाकर फूल लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें