ऑनस्क्रीन आमिर खान की बेटी बन चुकीं फातिमा सना शेख का खूबसूरत लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। फिल्म दंगल में काम कर चुकीं फातिमा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो छत पर सूरज की रोशनी में पोज दे रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। बता दें कि फातिमा भले ही फिल्मों में नई हों लेकिन उनका स्टाइल सबसे जुदा है।