फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 में हाई वेस्ट पैंट से लेकर स्वेटशर्ट तक, ट्रेंड में रहेंगे ये कपड़े

Sun, 17 Jan 2021 11:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram fan page
हर साल कपड़ों के मामले में जरूर कुछ नया ट्रेंड करता है। जो पूरे साल लोगों की वॉर्डरोब का हिस्सा बन जाता है। तो फिर साल 2021 कैसे अलग होगा। इस साल भी कुछ कपड़ें ट्रेंड करेंगे। जिनका श्रेय बॉलीवुड सितारों को जाता है। हर दिन किसी नए कपड़े में दिखते हैं। जिसे देख फैंस इसके दीवाने हो जाते हैं। तो चलिए देखें इस साल कौन से कपड़े करेंगे ट्रेंड।
विज्ञापन

2 of 6
isabelle kaif - फोटो : instagram
हाई वेस्ट पैंट्स
इस साल हाई वेस्ट पैंट्स जमकर ट्रेंड करेंगे। साल की शुरूआत से ही बॉलीवुड हसीनाएं क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट पैंट्स में नजर आ रही हैं। कॉटन से लेकर डेनिम फैब्रिक की इस हाई वेस्ट में ये एक्ट्रेस अक्सर अपने फ्लैट एब्स को दिखाते नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
ओवरसाइज्ड बॉटम वियर
अगर स्किनी फिट हाई वेस्ट पैंट्स पहनने का दिल नही है तो ओवरसाइज्ड डेनिम या बॉटम वियर को भी एक्ट्रेस पहनते दिख रही हैं। पिछले दिनों आलिया भट्ट ओवरसाइज बॉटम वियर के साथ टाई एंड डाई ढीली-ढाली टीशर्ट पहने नजर आई थीं। जिसे आप भी आसानी से कॉप कर सकती हैं। हालांकि कम हाइट वाली लड़कियों को इस तरह के ओवरसाइज बॉटम वियर से दूर ही रहना चाहिए। नहीं तो इसमें और कम हाइट नजर आएगी।

4 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram
एथलीजर कपड़े
सबसे ज्यादा आरामदायक और ऑफ ड्यूटी कपड़ा है एथलीजर। जिसमे ज्यादातर हसीनाएं अपनी फिट बॉडी को फ्लांट करते दिख चुकी हैं। स्पोर्ट्स ब्रा या क्रॉप टॉप संग क्रॉप जैकेट, शूज, स्नीकर्स, साइकिलिंग शॉट्स ये सब इसी लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें आप अपने आराम के अनुसार कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
tamannaah bhatia - फोटो : instagram fan page
स्वेटशर्ट
सर्दियों की शुरूआत के साथ ही तमन्ना भाटिया से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और नोरा फतेही और भी अभिनेत्रियां स्वेटशर्ट पहने दिख चुकी हैं। जींस से लेकर शॉर्ट्स और पायजामा के साथ भी इसे मैच कर पहना जा सकता है। यहीं नहीं मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस तो बोल्ड लुक के लिए ओवरसाइज स्वेटशर्ट पहने दिख चुकी हैं। जिसे वो बूट के साथ पेयर करते दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kareena kapoor, nora fatehi - फोटो : instagram
को-आर्ड सेट
करीना कपूर से लेकर नोरा फतेही तक को-आर्ड सेट पहने दिख चुकी हैं। कॉटन से लेकर सिल्क और डेनिम तक के फैब्रिक में को-आर्ड सेट दिख चुके हैं। जिन्हें स्टाइल करना काफी आसान है। आप चाहें तो इसे स्नीकर या फिर हाई हील्स के साथ पेयर कर सकते हैं। जिसमे आपका लुक हर एंगल से स्टाइलिश दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें