अपनी शादी के दिन हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है। एक ब्राइडल के लिए सबसे बड़ी टेंशन होती है उसका लहंगा। जिसके लिए सबसे जरूरी है परफेक्ट ब्लाउज का होना। परफेक्ट ब्लाउज के बिना ब्राइड का लुक इन्कम्प्लीट लगता है। ऐसे में हम आपकी परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइनस जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
off shoulder blouse
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
ऑफ शोल्डर ब्लाउज कोई नया चलन नहीं है, लेकिन ये ट्रेंड एक बार फिर वापस आ गया है। आप चाहें तो इसे अपने किसी प्री-वेडिंग फंक्शन में भी पहन सकती हैं। इस स्टाइल को फ्लोइ फैब्रिक, कलर्स और प्रिंट्स के साथ मिक्स ऐंड मैच कर पहन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
off shoulder
शोल्डर लैस ब्लाउज
आप चाहे तो एक शोर्ट बस्टीयर जिसकी नेट की फर्श पर छूती हुई स्लीवस जैसे ब्लाउज का भी चयन कर सकती हैं। यह इस साल के नये ट्रेड में से एक है। ये स्लीवस दुपट्टे जैसा फील देती हैं।
4 of 6
jacket style
जैकेट स्टाइल ब्लाउज
अपने लहंगे का ब्लाउज आप जैकेट स्टाइल भी बनवा सकती हैं। इसमें चाहें तो आप हाई कॉलर, ओवरलैप्ड लेपल जैकेट या फिर वी नेक वाली जैकेट भी बनवा सकती हैं। ये स्टाइल स्ट्रेट-फिट लहंगा और अंब्रेला-कट लहंगा दोनो के साथ जमेगा।
विज्ञापन
5 of 6
halter neck
हॉल्टर नेक ब्लाउज
बहुत ही कम वर्क का हॉल्टर नेक ब्लाउज जो कि सिंगल कलर में हो इस साल के नये ट्रेंड में से एक हैं। इस ब्लाउज को आप हेवी वर्क वाले लहंगे के साथ मैच कर अपने लुक को बैलेंस कर सकती हैं।
न्यूड ब्लाउज
न्यूड ब्लाउज भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आप स्किन टोन रंग के नेट ब्लाउज का चुनाव करें जो कि डिजाइन से कड़ा हो। जब आप इसें कैरी करेंगी तो ये आपको बिल्कुल अलग लुक देगा। आप अपने ब्लाउज को चाहें तो डीप नेक, फुल स्लीव्स या फिर हाई नेक भी बनवा सकती हैं।