फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Saree Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सीखें स्टाइलिश साड़ी बांधने के तरीके, भीड़ में दिखेंगी अलग

Sat, 22 Dec 2018 01:32 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
modern style saree - फोटो : instagram
विज्ञापन
इंडियन वूमेन के लिए साड़ी बेहद खास होती है। यह आपको हर किसी की वार्डरोब में आसानी से मिल जाएगी। ज्यादातर महिलाओं को त्योहार या फंक्शन में साड़ी पहनना ज्यादा पसंद होता है। यहां तक कि विदेशी महिलाएं भी साड़ी की तरफ आकर्षित होने लगी हैं। वक्त के साथ साड़ी काफी स्टाइलिश हो गई है। इसे पहनने के कई सारे अलग-अलग तरीके सामने आए हैं। आए दिन साड़ी के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते रहते हैं। अगर आप भी साड़ी को डिफरेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन

sonam kapoor - फोटो : instagram
साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज
आपने कोल्ड शोल्डर टॉप और ड्रेसेज तो बहुत पहने होंगे पर आप भी सोनम की तरह अपनी सिंपल साड़ी को हटके लुक देने के लिए कोल्ड शोल्डर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
 

sonakshi sinha - फोटो : instagram
पैंट स्टाइल साड़ी
साड़ी को वेस्टर्न और बोल्ड लुक देने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की ये ग्रे पैंट स्टाइल साड़ी से कुछ आइडिया ले सकती हैं। इस लुक में आप भीड़ में अलग ही नजर आएंगी। सोनाक्षी की यह साड़ी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है। आप भी अगली बार साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से पहनने की बजाए सोनाक्षी की तरह सिगरेट पैंट के साथ टीमअप करें।
 

shilpa shetty - फोटो : instagram
फ्यूजन साड़ी
शिल्पा शेट्टी सबसे ज्यादा साड़ी के साथ एक्सपेरीमेंट करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले शिल्पा ने अपने घर दिवाली पार्टी दी थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ट्रांसपैरंट साड़ी पहनी थी, जिसे फैशन डिजाइन अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। शिल्पा की यह साड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस लुक के लिए शिल्पा ने व्हाइट और सिल्वर कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मिनी स्कर्ट पहनी थी और ऊपर से व्हाइट कलर की नेट वाली ट्रांसपैरेंट साड़ी को फ्रिल वाली डिजाइन में पहन रखा था।
विज्ञापन

shilpa shetty - फोटो : instagram
साड़ी को ऐसे दें मॉडर्न लुक
शिल्पा की इस साड़ी से सीखें कि कैसे आप सिंपल सी साड़ी को मॉडर्न स्टाइल के साथ बांध सकते हैं। अपने इस लुक के लिए शिल्पा ने हाईनेक ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी बैलून स्लीव्स हैं। इसके साथ उन्होंने सिंपल पोल्का डॉट साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में बांध रखा है। इसके अलावा उन्होंने वेस्ट पर इम्ब्रॉयडरी वर्क बेल्ट लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें