इस चोटी का नाम बबल पोनीटेल है। कैंडल जेनर की ये पोनीटेल आजकल खूब फैशन में है। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये अच्छा हेयरस्टाइल है।  ये पोनीटेल खूबसूरत तो लगता ही है साथ ही ये बनाने में भी आसान है। सबसे पहले सिंपल सा पोनीटेल बना लीजिए।  अब जैसे पहले पोनीटेल बनाते समय रबर बैंड लगाया था, वैसे ही थोड़ा स्पेस छोड़ते हुए बैंड लगाइए। आपके जितने लंबे बाल हैं उतने फोल्ड्स आप अपने बालों में बना सकते हैं। ये लीजिए आपकी खूबसूरत चोटी तैयार है।