फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Blouse Designs: हैवी साड़ी पहनने के हैं शौकीन, तो अभी ट्राई करें ये यूनिक ब्लाउज डिजाइन

Mon, 10 Feb 2025 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Blouse Designs: वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होने वाली है। इस दिन महिलाएं अपने पार्टनर के लिए सज-संवर कर तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप एथनिक ड्रेस पहनने की तैयारी कर रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए कुछ यूनिक ब्लाउज डिजाइन्स, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लाउज डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
Valentines Day:  वैलेंटाइन डे वीक नजदीक है। ऐसे में महिलाएं इस खास दिन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होने वाली है। इस दिन महिलाएं अपने पार्टनर के लिए सज-संवर कर तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप एथनिक ड्रेस पहनने की तैयारी कर रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए कुछ यूनिक ब्लाउज डिजाइन्स, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
 थ्री फोर्थ स्लीव ब्लाउज डिजाइन - फोटो : इंस्टाग्राम@blouse_design_1
 थ्री फोर्थ स्लीव ब्लाउज डिजाइन
आप न केवल वैलेंटाइन डे के लिए बल्कि अगर आपके घर में शादी का फंक्शन भी है तो आप इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी है। इस ब्लाउज डिजाइन की यही खासियत है कि यह इसके स्वीलव्स और नेकलाइन पर आगे की तरफ लेस लगी है, जो आपको काफी यूनिक लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला ब्लाउज - फोटो : इंस्टाग्राम @blousetrends
स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला ब्लाउज
अगर आप हैवी साड़ी पहनने के शौकीन हैं तो आप स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपनी शादी या फिर किसी इवेंट में यह ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर चुकी हैं। यह आपको काफी सटल लुक देगा और पूरे इवेंट में आप काफी खूबसूरत लगेंगी।

4 of 5
नूडल डिजाइन वाला ब्लाउज - फोटो : इंस्टाग्राम
नूडल डिजाइन वाला ब्लाउज
यह ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी है। अगर आप शिमरी या नेट की साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो आप इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको इंडो-वेस्टर्न टच भी देगा। आप इसे किसी भी इवेंट में आराम से पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केप स्लीव ब्लाउज - फोटो : इंस्टाग्राम
केप स्लीव ब्लाउज
यह ब्लाउज हैवी और नॉर्मल दोनों ही ड्रेस में काफी खूबसूरत लगता है। आप इसे वैलेंटाइन डे के साथ किसी की इंगेजमेंट या रिसेप्शन फंक्शन में भी पहन सकती हैं। यह आपको काफी स्टाइलिश लुक भी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें