आजकल लड़कियां ऑफिस हो या कॉलेज हर जगह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए वो अपनी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करना चाहती। वो चाहती हैं कि उनके कपड़े मल्टीपर्पस हो, जिसे वो ऑफिस से लेकर घर के किसी फंक्शन में कैरी कर सकें। इसके साथ ही वे इसे पहनकर स्मार्ट और अट्रैक्टिव भी लगें। हैवी वर्क वाले सलवार सूट को आजकल इन्डो-वेस्टर्न स्टाइल में नी लेंथ बनाया जा रहा है, जिसे महिलाएं पार्टी गाउन की तरह कैरी कर रही हैं।