फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहद और एलोवेरा करेगा बालों को स्ट्रेट, ये टिप्स भी हैं कारगर

Tue, 06 Dec 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्ट्रेट बाल हर शेप के चेहरे पर अच्छे लगते हैं। इसके साथ ही स्ट्रेट बालों की देखभाल करना भी घुंघराले बालों की अपेक्षा ज्यादा आसान होता है। अगर आप भी स्ट्रेट बाल चाहती हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एक कप एलोवेरा जेल में गुनगुना जैतून तेल मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। एलोवेरा कंडीशनर का काम करता है और बालों को पोषण भी देता है। ये बालों को सीधा करने में
आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
ताजा नारियल को घिसकर उसका दूध निकाल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट से बालों का मसाज करें। तौलिए को गरम पानी में भिगोकर निचोड़ लें। इसको सिर पर बांध लें। कुछ घंटों के बाद बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें।

4 of 6
एक कप में मुल्तानी मिट्टी में एक अंडा और 3 चम्मच चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। ध्यान रहे बाल मुड़ने ना पाएं बल्कि एकदम सीधे रहें। बालों को धोने के बाद आप पाएंगी कि आपके बाल स्ट्रेट हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दूध और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे बालों को धोएं बालों को सीधा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
आधा कटोरी दही में एक पके केले को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसको अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। ध्यान रहे बालों को बिलकुल भी मुड़ने ना दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें