फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्सः शॉर्ट हाइट की लड़कियों को इस तरह करनी चाहिए शॉपिंग

Mon, 08 Apr 2019 06:49 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शॉपिंग के दौरान अक्सर छोटी हाइट की लड़कियां कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे कपड़े पहनने के बाद उनकी हाइट और छोटी लगने लगती है। सभी लड़कियों के शॉपिंग को लेकर अपने अलग-अलग स्ट्रगल्स होते हैं। कभी खुद के वजन से परेशान होती हैं तो कभी हाइट से। इसी तरह छोटी हाइट की लड़कियां कपड़े खरीदने को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी हाइट छोटी है तो शॉपिंग करते वक्त कौन से टिप्स अपनाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
मोनोक्रोम डिजाइन
मोनोक्रोम टॉप से लेकर स्कर्ट या डिजाइनर पैंट चुनना चाहिए। क्योंकि इस डिजाइन को चुनने पर हाइट लंबी लगती है। मोनोक्रोम डिजाइन के कपड़े हाइट को मात देने में कारगर होते हैं। अगर आप शॉर्ट के साथ हेल्दी भी हैं तो ये भी छिप जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
स्लिम फिट कपड़े
ओवरसाइज्ड कपड़े अधिकांश लंबी और पतली लड़कियों पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। लेकिन यह स्टाइल छोटी हाइट की लड़कियों को शॉर्ट हाइट वाला लुक दे सकता है। इसलिए फीटिंग की जींस और उसे हील्स के साथ पहनें। और बैगी स्टाइल वाली जींस लेने से बचें। 

4 of 5
सेम कलर
अधिकांश लड़कियों को मिक्स एंड मैच वाला स्टाइल काफी भाता है लेकिन छोटी हाइट की लड़कियों पर यह स्टाइल अच्छा दिख सकता है लेकिन उनकी हाइट और छोटी दिखनी लगती है। इसलिए सेम कलर ही चुनें। जैसे कि वाइट टॉप और वाइट स्कर्ट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटे डिजाइन
टॉप या किसी भी तरह की ड्रेस चुनने के दौरान हमेशा छोटे प्रिंट का ही कपड़ा चुनें। इसके अलावा जूलरी व बैग के मामले में भी बड़ा साइज खरीदने से बचें। ऐसा करने से आपकी हाइट ज्यादा छोटी नहीं लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें