फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस खरीदते वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

Thu, 13 Sep 2018 02:24 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jeans
जींस एक ऐसा परिधान है जो लगभग हर किसी की पहली पसंद होती है और सभी के वॉर्डरोब में एक दो तो मिल ही जाती हैं। जींस को हम किसी भी मौसम में कैरी कर सकते हैं। आज हम आपको जींस की खरीददारी से जुड़े कुछ टिप्स देंगे। अब जब कभी आप जींस खरीदने जाएंगे तो इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jeans
जींस खरीदते वक्त यह जरूर ध्यान में रखें कि आप किसी पार्टी के लिए या ऑफिस परपस के लिए जींस खरीद रहे हैं। अगर आप ऑफिस पहनकर जाने के लिए जींस खरीद रहे हैं तो भले ही  आपके ऑफिस का महौल कितना ही कूल क्यों ना हो फिर भी लाउड कलर का चुनाव न करें।
विज्ञापन

3 of 6
jeans
जब भी जींस खरीदने जाए तो अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए जींस लें। अगर आपके टमी और थाइज पर बहुत फैट हो तो आपको एक्सट्रा लो वेस्ट जींस का चयन नहीं करना चाहिए। हमेशा मिड वेस्ट और हाई वेस्ट जींस का चुनाव करें। यह आपको स्टाइल और कंफर्ट दोनों ही देगा। 

4 of 6
jeans
भले ही आपको प्लेन जींस पसंद हो, लेकिन कभी कभार कंफर्ट जोन से बाहर भी कुछ ट्राई करना चाहिए। आप गैट टुगेदर या डे-पार्टी में जाने के लिए लेटेस्ट ट्रेंड की जींस खरीद सकती हैं। इससे आपको नया कॉन्फिडेंस आएगा। जैसे इन दिनों बेल बॉटम ट्रेंड और एम्ब्रॉएडर्ड ट्रेंड वापस लौट रहा है और काफी ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
modal in jeans
एक जैसी या एक पैटर्न की जींस ना खरीदे। मौके के अनुसार जींस खरीदे। जैसे दफ्तर, पार्टी, आउटडोर सबके लिए अलग-अलग स्टाइल की जींस का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
जींस खरीदते वक्त उसके कपड़े पर जरूर ध्यान दें। कई बार आप डिजायन से इम्प्रेस होकर जींस खरीद लेते हैं लेकिन उसगका फैब्रिक बिलकुल अच्छा नहीं होता। कपड़े को छूकर, जींस को ट्राई करके तभी खरीदे जब आप उसमें आरामदायक महसूस करें। वैसे कॉटन मिक्स और लिनेन मिक्स जीन्स कंफर्टेबल होने के साथ-साथ परफेक्ट लुक देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें