अगर रोजाना आप चेहरे की देखभाल करने के लिए केवल सुबह-सुबह फेसवॉश करती हैं और फिर मॉइशचराइजर लगाती हैं तो आपकी मुश्किलें समझी जा सकती हैं। दरअसल, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें मेकअप करने का बिल्कुल ही शौक नहीं है या फिर उन्हें मेकअप लगाना नहीं आता। ऐसे में हम उन लड़कियों के लिए एक आसान तरीका खोज कर लाएं हैं, जिससे वो मेकअप कर खुद को खूबसूरती से तैयार कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ले सकती हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिससे आप खुद मेकअप कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।