फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनना चाहती हैं साड़ी, इन अभिनेत्रियों के लुक को करें ट्राई

Tue, 18 Feb 2025 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Outfit For Mahashivratri: अगर आप भी महाशिवरात्रि के इस खास दिन पर एथनिक आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के खास लुक से आइडिया ले सकती हैं और अपने लुक को बेहद खूबसूरत भी बना सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
इस महाशिवरात्रि पर ऐसे स्टाइल करें साड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं।  साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, वैसे ही उसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि, महाशिवरात्रि का पर्व काफी नजदीक है और इस दिन लाल और पीले रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व है। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के इस खास दिन पर एथनिक आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के खास लुक से आइडिया ले सकती हैं और अपने लुक को बेहद खूबसूरत भी बना सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इस महाशिवरात्रि पर ऐसे स्टाइल करें साड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी की सिल्क साड़ी
श्वेता तिवारी ने यह बेबी पिंक सिल्क साड़ी पहनी है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मिनिमम ज्लैवरी पहनी है और बहुत ही लाइट मेकअप भी किया है। यही नहीं, अभिनेत्री ने अपने बालों को भी खुला छोड़ा है। इस साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी महाशिवरात्रि के लिए इस लुक का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस महाशिवरात्रि पर ऐसे स्टाइल करें साड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली की चुनरी प्रिंट साड़ी
महाशिवरात्रि पर हरे रंग की चुनरी प्रिंट साड़ी पहनकर आप काफी एलिगेंट लगेंगी। यही नहीं, आप इसे रूपाली गांगुली की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ हैवी झुमके काफी क्लासी लुक देंगे। आप इसे नया लुक देने के लिए अभिनेत्री की तरह अपने बालों को ओपन रख सकती हैं। इस लाइट वेट साड़ी में आप कमाल की लगेंगी।

4 of 5
इस महाशिवरात्रि पर ऐसे स्टाइल करें साड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित की ऑर्गेंजा साड़ी
इस महाशिवरात्रि आप माधुरी दीक्षित जैसी ऑर्गेंजा साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। ऑर्गेंजा साड़ी का ट्रेंड हमेशा से चलता आ रहा है। ऐसे में अगर आप यलो, ब्लू या फिर ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर तैयार होती हैं तो बला की खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस महाशिवरात्रि पर ऐसे स्टाइल करें साड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर की नेट साड़ी
अगर आप नेट की साड़ियां पहनने की शौकीन हैं तो जान्हवी कपूर की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी दिखने में भले ही हैवी है, लेकिन इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस साड़ी के साथ आप अपने बालों को खुला छोड़ सकती हैं और हैवी इयररिंग भी वियर कर सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें