फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी फंक्शन में स्टाइलिश बनना है तो ये टिप्स अपनाएं, सेलिब्रिटीज लुक पाएं

Sat, 02 Dec 2017 09:19 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
fashion tips
पहले धोती पैंट्स, फिर चलन में आया हैरम पैंट्स। फैशन का मिजाज बदला, तो पैंट्स में भी बदलाव हुए। अपने नए रंग-रूप के साथ फिर से शरारा और घरारे की फैशन में एंट्री हुई है। अलग-अलग तरह के ये पैंट्स हैं भी शानदार। इसे आप अनारकली, फ्लोर लेंथ या शॉर्ट लेंथ सूट के साथ भी मैच कर सकती हैं। 

पढे़ं- अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये जैकेट्स, कभी नहीं होगा फैशन आउट
विज्ञापन

2 of 4
fashion tips
पार्टी वियर में घरारा या शरारा
घरारा और शरारा का फैशन फिर से नए रंग-रूप में लौट आया है। इसे आप पार्टी वियर ड्रेस के तौर पर कैरी कर सकती हैं। घरारा, जो ऊपर से फिटेड, मगर घुटनों से लेकर पैरों तक काफी चौड़ी होती है, को शॉर्ट लेंथ कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं। शरारा, जो लहंगे या स्कर्ट की तरह भी लगती है, में भी कई सारी वेरायटीज हैं। हेवी जरी, स्टोन वर्क, गोटापट्टी या एम्ब्रॉयडरी से युक्त घरारा या शरारा को आप पार्टी वगैरह में भी पहन सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि शॉर्ट लेंथ सूट के साथ ही ज्यादा ग्रेसफुल लगते हैं।

पढे़ं- सर्दियों में करीना और तैमूर का ये लुक है सबसे जुदा, इन टिप्स के साथ करें ट्राई
विज्ञापन

3 of 4
fashion tips
प्लाजो में भी कई डिजाइन 
प्लाजो एक लूज पैंट है, जिसे आप क्रॉप-टॉप या शॉर्ट लेंथ अथवा लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इसे आप अनारकली या घेर वाले सूट के साथ पहन सकती हैं। हेवी ड्रेस में एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो ज्‍यादा अच्छे लगते हैं। प्लाजो में और भी कई सारी वेरायटी हैं, जैसे फिटेड प्लाजो। यह स्ट्रेट और सिगरेट पैंट्स की तरह ही होते हैं। इस पैंट को आप टखनों से ऊंचा भी रखें, तो अच्छे लगते हैं। इन दिनों लड़कियां इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। 70 के दशक के बेलबॉटम तो याद हैं न? वही पैंट जो नीचे से घेर लिए होते थे।

पढ़ें- सर्दियों में रहना है स्टाइलिश तो घर पर ऐसे बनाएं स्लीवलेस हाफ स्वेटर
विज्ञापन

4 of 4
fashion tips
अब यही स्टाइल प्लाजो में भी देखने को मिल रहा है। बेल बॉटम स्टाइल के पैंट को आप क्रॉप टॉप या केप स्टाइल टॉप के साथ मैच करके इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। रंग और डिजाइन का तो अंदाज ही अलग है। जो रंग चाहिए, बाजार में सब मौजूद है। सर्दी को ध्यान में रखते हुए, अब वुलेन फैब्रिक के भी प्लाजो मार्केट में आ चुके हैं। 

पढे़ं- हर ड्रेस के साथ मैच कर जाएगा वुलन श्रग, ये है बनाने का सही तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें