फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे हटाना चाहते हैं ब्लैकहेड्स तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

Mon, 08 May 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
ब्‍लैकहेड्स
आजकल प्रदूषण के चलते हमारे चेहरे पर ब्‍लैकहेड्स का होना आम बात है। लेकिन ये ब्‍लैकहेड्स अगर हमारी नाक पर ही चमकने लगे तो ये हमारे आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। इनकी वजह से हमारी नाक काली और भद्दी नजर आती हैं। हमारा ध्यान हर वक्त इन्हीं  में लगा रहता है।

 ब्‍लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। लेकिन अब इस चेहरे के दुश्मन से डरने की कोई जरूरत नहीं है। घर पर बैठकर ही आप इन घरेलू नुस्खों से इन्हें दूर भगा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्‍लैकहेड्स
शक्‍कर 

कटोरी में एक चम्‍मच शक्‍कर और नमक मिलाएं। इससे हल्‍के हाथों से 15 मिनट तक नाक पर गोलाई में मसाज करें। जब यह सूख जाए तब गीले कॉटन बॉल से इसे पोछ लें।
विज्ञापन

3 of 5
ब्‍लैकहेड्स
नींबू का रस
 
सबसे पहले नाक पर ब्‍लैकहेड वाली जगह को नींबू का रस लगाकर मसाज कर लें। फिर उसी जगह चेहरे पर नमक लगा कर गोलाई में हल्‍के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट के बाद गरम पानी से चेहरा धो लें। 

4 of 5
ब्‍लैकहेड्स
 बेसन 

एक कटोरी में एक चम्‍मच बेसन, दो चम्‍मच दूध और एक चम्‍मच नमक मिक्‍स करें। इस पेस्‍ट को गाढा बनाएं और नाक के ब्‍लैकहेड पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इस पेस्ट को  रगड़ कर साफ कर दें। इससे लगाने से ब्‍लैकहेड्स तो साफ होंगे ही साथ में चेहरा भी ग्‍लो करने लगेगा। ​
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्‍लैकहेड्स
 टूथपेस्‍ट 

अगर अापकी नाक के साथ चेहरे पर भी ब्‍लैकहेड्स है तो नाक के साथ उस जगह पर टूथपेस्‍ट लगाएं। इसके बाद उस जगह नमक रगडे़। इसे ऊपर के नीचे की तरफ वाली डायरेक्‍शन पर रगड़ें। एेसा करने से ब्‍लैकहेड्स के साथ आपकी रूखी त्‍वचा भी साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें