गर्मी और सर्दी के बीच का मौसम होता है बरसात। ऐसा मौसम जब बारिश के साथ उमस भरी गर्मी भी पड़ती है तब कई बार लड़कियां कपड़ों का चुनाव नहीं कर पातीं क्योंकि कई बार बाहर मौसम गर्म होता है और ऐसे वक्त में सही स्टाइलिश कपड़ों का चुनाव मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही वक्त में जरा सी गलती आपके लिए मुसीबत का सबब बन जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
मानसून
जब आप गर्मी में विकल्पों की बात करते हैं तो लगता है कि गर्मी में फैशन करना थोड़ा ज्यादा आसान है क्योंकि गर्मी में कपड़ों की वैरायटी ज्यादा होती हैं, आपको बताएं कि गर्मियों के लिए कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि ड्रेस या टॉप में कम से कम रंग हो। यहीं नहीं मोटे कपड़े लेदर फैब्रिक और एनिमल प्रिंट के कपड़ों को पैक कर दें..क्योंकि ये कपड़े गर्मी में आपकी स्किन के लिए ठीक नहीं होते है। आपको बताते हैं कि ऐसे मौसम में आपको कैसे कपड़े पहनने चाहिए जो स्टाइलिश भी हों, और देखने में बेहतरीन भी लगें।
विज्ञापन
3 of 6
मानसून
फ्लिप फ्लॉप को गर्मी में नमस्ते करना बेहतर
दरअसल गर्मी में फ्लिप फ्लॉप और रबड़ की चप्पल आरामदायक लगती है,लेकिन इन्हें रोज पहनना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इससे आपके पैर भी गंदे हो जाते हैं...लेकिन आप इस मौसम में बिना फीते वाले जूते पहन सकते हैं ये आपके लिए बेहद ही शानदार हो सकते हैं।
4 of 6
मानसून
कपड़ा जो भी खरीदें, उसकी लंबाई का जरूर ध्यान रखें
हर कोई चाहता है कि वो अपने पसंद और फिटिंग के कपड़े पहने, मगर गर्मियों में हमेशा ख्याल रखें कि जो भी कपड़ें आप खरीदें उनकी लंबाई अच्छी हो ये लंबाई आपकी त्वचा को ढकती है। हाफ पैंट या मिनी स्कर्ट माहौल के हिसाब से बेस्ट है।
विज्ञापन
5 of 6
मानसून
एक्सेसरीज का रखें ख्याल
गर्मियों में फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने की गुंजाइश ज्याद होती है,लेकिन इनका अर्थ ये बिल्कुल नहीं होता है कि आप एक्सेसरीज़ से खुद को भर लें। अगर आपने गर्मी में गहने पहन लिए हैं तो ये समझिए कि ये आपके लिए आफत का सबब बन सकते हैं क्यों कि इससे आपके शरीर पर निशान बनने लगते हैं।
कपड़े टाइट नहीं रहेंगे तो आपके लिए होंगे बेहतर
हमेशा ध्यान रखें कि इस गफलत मे कभी न पड़ें कि छोटे कपड़े आपके लिए बेहतर होंगे क्योंकि छोटे कपड़े आपका सारा कंफर्ट खत्म कर देते हैं। स्टाइलिश दिखने की चाह में लोग छोटे कपड़े पहनते हैं मगर वो कपड़े आपको शारीरिक तौर पर कई तरह की परेशानी में डाल देते हैं।
लड़कियों को हमेशा ये ख्याल रखना चाहिए कि ऐसे मौसम में टॉप से मैच करती हुई स्पैगटी या इनर ही पहनें, इससे आपका लुक तो बेहतर रहेगा ही आप को शाररिक तौर पर आराम भी मिलेगा।