एंकलेट्स का ट्रेंड हमेशा ही रहता है। यह ऐसी जूलरी है जो दादी-नानी के जमाने से चलती आ रही है और आज भी यह उतनी ही खास है। बस टाइम के साथ नए नए डिजाइन्स आ गए हैं। जैसे पहले के लोग चांदी की पायल पहना करते थे आज चांदी के साथ साथ गोल्ड के साथ-साथ और भी वैराइनटी बाजार में आ गई हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें एंक्लेट्स के लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें दीपिका से आलिया तक भी कर रही हैं ट्राई
विज्ञापन
2 of 4
ANKLET
भारी पायल के जमाने लद गए हैं। मार्केट में बारीक एंकलेट इस समय स्टाइल स्टेटमेंट है। तस्वीर में आपने जैसे नखरेवाली लिखी पायल देखी। यह इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। इसी तरह पटाका, जुगनी, कमली, जोगन लिखे हुए और भी अच्छा कलेक्शन मार्केट में मौजूद हैं।
विज्ञापन
3 of 4
ANKLET
कस्टमाइज एंकलेट्स
कस्टमाइज एंकलेट्स भी इन दिनों युवाओं को काफी पसंद आ रही हैं। इसमें आप अपना या अपने चाहने वालों का नाम लिखवा सकती हैं। दिखने में इनका लुक काफी स्टाइलिश लगता है।
पायल में ये क्यूट डिजाइन्स भी युवाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं। इन एंकलेट्स को आप किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इनके डिजाइनों के साथ डिजाइनर्स ने काफी प्रयोग किए हैं, जिस वजह से यह काफी ट्रेंड कर रही हैं और युवाओं की यह पहली पसंद बनी हुई हैं।