हम अक्सर फैशन शो में दिखाये जाने वाले कपड़ों को देखकर हैरान होते हैं। सोचते हैं कि क्या ये कपड़े आम लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन सकते हैं? क्या ये कपड़े हम पहन सकते हैं? वाक़ई, फैशन शो में मॉ़डल जिन कपड़ों की नुमाइश करते हैं, उनमें से ज़्यादातर सिर्फ़ दिखावे के लिए होते हैं. मगर कई लिबास ऐसे भी होते हैं जो आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं।
तो, चलिए देखते हैं कि इस साल मर्दों और महिलाओं के बीच किस तरह के लिबासों का चलन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
गो ग्लैम यानी ग्लैमरस लिबास:
अस्सी के दशक में चटख, चमकीले कपड़ों का खूब चलन हुआ था। इसे 'ग्लैमाज़ोन' कहा गया था। इस साल भी हम ऐसे कपड़ों का चलन देखेंगे इसकी पूरी उम्मीद है। चमकीले शोल्डर पैड, यहां-वहां के बेतरतीब कट और ऊंची हेमलाइन यानी छोटी ड्रेस, मेटैलिक लुक वाले कपड़ों से बनी ड्रेस का इस साल चलन रहने वाला है। सुनहरे, औरतों के क्लीवेज की नुमाइश करने वाले, खुले कंधों वाले, बेहद छोटी ड्रेस की खूब मांग होगी।
विज्ञापन
3 of 8
गेट शर्टी यानी कमीज़ के नए रंग रूप:
2017 में महिलाओं की कमीज़ के भी कई रंग रूप हमें देखने को मिलेंगे। डिकंस्ट्रक्टेड शर्ट यानी यहां-वहां से कटी, सिली कमीज़ का चलन कोई नया नहीं। मगर 2017 में इसमें और नए तजुर्बे देखने को मिलेंगे। मसलन फैशन ब्रांड एलेक्ज़ेंडर वैंग के यहां आपको कमीज़ को काट-छांटकर क्रॉप टॉप बनाकर दिखाई जाएंगी। कमीज़ की तरह की मिनी स्कर्ट भी देखने को मिलेंगी।
4 of 8
स्पोर्ट्स फॉर आल यानी खिलंदड़ लिबास:
2017 में सभी लिबासों का स्पोर्टी लुक देखने को मिल सकता है। जैसे क्रिस्टल वाले ट्रैकसूट टॉप, और दौड़ने के दौरान पहनने के लिए इस्तेमाल होने वाली लेगिंग्स का चलन बढ़ेगा। बड़ा ब्रांड वर्साचे भी स्पोर्टी लुक वाले कपड़े पेश कर रहा है। वहीं डायोर के स्पिंग-समर कलेक्शन में फेंसिंग चिक को शानदार रूप में पेश किया है। इन्हें सफेद पैडेड जैकेट, लंबे कफ वाले शर्ट और क्रॉप्ड चुस्त ट्राउज़र्स के साथ पहना जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
गुलाबी रंग की बहार:
हाल के दिनों में गुलाबी रंग का चलन खूब देखने को मिला है। इस साल भी गुलाबी रंग की बहार रहने वाली है। हालांकि 2017 में इसका रंग थोड़ा कम चटख रहेगा। इसी तरह रैस्पबेरी, फुच्सिया और चेरी के गहरे रंगों वाले कपड़े भी खूब चलन में रहेंगे। प्रादा, सेलाइन, वैलेंटिनो और बैलेंसिगा जैसे बड़े फैशन ब्रांड गुलाबी रंग का अपने यहां ख़ूब इस्तेमाल करने वाले हैं। यानी 2017 रंगों के लिहाज़ से गुलाबी-गुलाबी रहने वाला है।
विज्ञापन
6 of 8
ट्रांसपेरेंट ड्रेस:
पारदर्शी कपड़ों का चलन इस साल भी ख़ूब रहने वाला है.। फिर चाहे वो स्कर्ट हो या कमीज़ या फिर टॉप। कोच, डीकेएनवाय और अन्ना सुई जैसे ब्रांड पारदर्शी कपड़ों की नई रेंज उतारने की तैयारी में हैं।बरबेरी, विस्पी भी परों वाले लिबास में थोड़ा पारदर्शी लुक देकर अपने स्प्रिंग-समर कलेक्शन में उसे जगह देंगे।
विज्ञापन
7 of 8
धारियां ही धारियां:
2017 में धारीदार कपड़ों का ख़ूब चलन रहने वाला है। फिर चाहे वो स्पोर्टी हो, या पिन स्ट्रिप सिलाईदार। लिबास में चटख रंगों के साथ अलग अलग तरह की धारियां पेश की जाएंगी। टाइगर ऑफ स्वीडन से लेकर मार्नी, फेंडी और एमएसजी तक ने तरह तरह के रंगों वाले धारीदार कपड़ों की नुमाइश की है।
सैनिकों वाले लिबास:
मर्दों के बीच फौजी लुक बेहद लोकप्रिय रहा है। 2017 में भी इस तरह के कपड़ों का चलन ख़ूब रहने की उम्मीद है। खाकी से लेकर ऑलिव ग्रीन तक, तमाम तरह के फौजी लिबास की डिमांड रहने वाली है।ये हर फैशन शो का हिस्सा होंगे। ड्राइस वॉन नोटेन ने फौजी कोट बनाए हैं। इसी तरह वैलेंटिन, बोटेगा वेनेटा, गिवेंची और जी स्टार भी फौजी लुक वाले लिबास लेकर आ रहे हैं।
तो आप भी नए फैशन के लिए नए साल में तैयार रहिए। लुक और पहनावे के साथ नए प्रयोग से ही तो आपका रूप-रंग निखरेगा।