अगर आपके बाल धीरे-धीरे कम हो रहे हैं या आप गंजे हो रहे हैं और आपको लगता है कि गंजेपन की वजह से आप सुंदर और स्मार्ट नहीं बन पाते, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताएंगे ऐसे तरीके जिससे आप बिना बालों के भी स्मार्ट दिख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अगर आपके सिर में कहीं थोड़े और कहीं ज्यादा बाल हैं तो पूरे सिर को शेव कर लें। इससे आपका लुक काफी हद तक बदल जाएगा। ये आप पर फबेगा भी।
विज्ञापन
3 of 7
अपना गंजापन छिपाने के लिए आप टोपियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आज कल तो वैसे भी तरह-तरह की टोपियां पहनने का फैशन है। आप अपने चेहरे के मुताबिक टोपियों का चयन करें।
4 of 7
अगर आप चश्मा ट्राई करेंगे तो स्मार्ट दिखेंगे। आपने वेकलम मूवी में फिरोज खान को चश्मा लगाए हुए तो देखा ही होगा। ये उन पर अच्छा भी लग रहा था। आप अपने चश्मे को अपने चेहरे के अनुसार परख कर खरीदें।
विज्ञापन
5 of 7
आपको फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप पर डार्क रंग के कपड़े ज्यादा फबेंगे। ये आपको अच्छा लुक देगा और आपको स्मार्ट भी बनाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
गंजे लोग अगर दाढ़ी रखते हैं तो उनपर ये लुक रॉयल लगता है। फ्रैंच कट दाढ़ी आप पर ज्यादा शूट करेगी।