श्रीदेवी के करीबी रहे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जाह्नवी और खुशी कपूर को उनकी मां की अमानत सौंपेंगे। मनीष मल्होत्रा ने फैसला किया है कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए श्रीदेवी के तमाम पसंदीदा कपड़ों को वह इकट्ठा करेंगे और उनकी बेटियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Sridevi
- फोटो : Instagram
श्रीदेवी सिर्फ अपने अभिनय के लिए नहीं बल्कि अपनी स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर थीं। उनकी बेटियां भी उनकी तरह ही फैशनेबल हैं। वे दोनों जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं अपनी स्टाइल और अदाओं से सभी को इंप्रेस कर देती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : Instagram
श्रीदेवी के कपड़ों को उनकी बेटियों को सौंपकर मनीष मल्होत्रा चाहते हैं कि वे दोनों ना सिर्फ अपनी मां की तरह खूबसूरत दिखें बल्कि अपनी मां की मौजूदगी भी महसूस करें।
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : Instagram
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के कपड़े भी मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर मोहित मारवाह की शादी में भी श्रीदेवी और उनकी बेटी खुशी कपूर ने मनीष मल्होत्रा के कपड़े ही पहने थे।