फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल टिप्स: हर लड़की के वार्डरोब में होने चाहिए ये कपड़े

Thu, 18 Jan 2018 12:42 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
wardrobe
भले ही आपके पास बहुत सारे फैशनेबल कपड़े हो, लेकिन तब भी आप हर रोज तैयार होते समय नहीं समझ पाते कि आज क्या पहनें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आपकी रोज-रोज कपड़े चुनने की परेशानी दूर हो जाएगी। इसके लिए आपको बस थोड़ी सी स्मार्टनेस दिखानी है और अपने वॉर्डरोब में कुछ खास कपड़े एड करने हैं। ये कुछ ऐसे कपड़े हैं जो हर लड़की के वॉर्डरोब में होने चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jeans
डार्क ब्लू और ब्लैक जींस  
हर लड़की की वार्डरोब में डार्क ब्लू और ब्लैक जींस जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ये कभी आउटडेटेड नहीं होती। इसे आप किसी भी टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ मैच करके पहन सकती हैं। आपको बता दें इन दिनों बूट कट जींस एक बार फिर से ट्रेंड में है। इस साल नैरो फिट जींस को अवॉइड करें।
विज्ञापन

3 of 6
skirt
ब्लैक लेगिंग
अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स भी जरूर रखें, क्‍योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह बहुत आरामदायक होती है, जिस वजह से इसे आप ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं। अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें।

4 of 6
white shirt
व्हाइट शर्ट
एक ही लुक से अक्सर लोग बोर हो जाते हैं। जिस वजह से वह उन कपड़ों को इग्नोर करने लगते हैं। तो इसके लिए आप अपने वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट को जरूर शामिल करें। इसे आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं। व्हाइट शर्ट को आप पैंट, जींस, पलाजो और स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
denim jacket
डेनिम जैकेट
डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए। आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blazer
ब्लेजर
सुनने में आपको ये भले ही बोरिंग लग रहा होगा, लेकिन जब कभी आपको कही फॉर्मल्स में जाना हो तो ये आपको एक दम एलीगेंट लुक देगा। आप इसे कैसे भी कैरी कर सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा आपका ब्लेजर परफेक्टली फिट होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें