फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Lehenga Trial Tips: शादी का लहंगा तैयार हो गया है तो ट्रायल के समय रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 22 Aug 2025 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bridal Lehenga Trial Tips: अगर आपकी शादी का लहंगा भी तैयार हो गया है तो उसका ट्रायल लेते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी का लहंगा तैयार हो गया है तो ट्रायल के समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Bridal Lehenga Trial Tips: शादी का दिन हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इसीलिए दुल्हन का लहंगा जितना खूबसूरत होना चाहिए, उतना ही आरामदायक और परफेक्ट फिटिंग वाला भी होना चाहिए। सिर्फ डिजाइन और कलर नहीं, बल्कि फिटिंग, फॉल, वॉल्यूम, ब्लाउज़ की कटिंग और दुपट्टे की ड्रेपिंग तक इन सभी चीजों का सही होना बेहद जरूरी है।

अक्सर दुल्हनें लहंगा ट्रायल को हल्के में ले लेती हैं, जिससे शादी के दिन असहजता महसूस होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शादी का लहंगा ट्राय करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके सबसे खास दिन पर हर चीज बिल्कुल परफेक्ट हो 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिटिंग देखें - फोटो : instagram
 फिटिंग देखें

शादी का लहंगा बनकर आ गया है तो सबसे पहले लहंगे के साथ-साथ उसके ब्लाउज की भी फिटिंग अच्छे से देख लें। लहंगे की कमर से लेकर ब्लाउज की फिटिंग भी अच्छी तरह से चेक करें। चलते, बैठते और झुकते समय ये चेक करें कि कहीं टाइट या लूज तो नहीं। अगर कोई दिक्कत लग रही है तो तुरंत इसे सही करने भेज दें।

 
विज्ञापन

3 of 6
कैन-कैन चेक करें - फोटो : instagram
कैन-कैन चेक करें

लहंगे में घेर और वॉल्युम के लिए आजकल केन-केन लगाया जाता है। कई लहंगों में तो काफी ज्यादा कैन-कैन लगता है। इसलिए एक बार पहले ही पहनकर देख लें कि लहंगे के अंदर लगा कैन-कैन सही से फैला है या नहीं ये देखें। अगर लहंगा फ्लेयर में भारी लग रहा है, तो कैन-कैन को हल्का करवाएं। उठ-बैठकर भी देख लें क्योंकि हैवी कैन-कैन में भी बैठने में काफी दिक्कत होती है। 

 

4 of 6
दुपट्टा सेटिंग चेक करें - फोटो : instagram
दुपट्टा सेटिंग चेक करें

दुपट्टा आपको किस तरह से रखना है ये भी ट्रायल के समय ही फाइनल करें। कई बार आखिरी समय में दुपट्टे को अलग तरह से डाला जाए तो ज्वेलरी का लुक भी बिगड़ जाता है। इसलिए ट्रायल के समय ही दुपट्टा पिन करवा कर देखें कि आप आराम से चल और घूम सकती हैं या नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
फिनिशिंग देखें - फोटो : instagram- Nora Fatehi
फिनिशिंग देखें

लहंगा ट्रायल करते समय अच्छी तरह चेक करें कि लहंगे की फिनिशिंग अवश्य चेक करें। अगर कहीं से धागे निकल रहे हों, स्टोन या सीक्विन ढीले हों तो तुरंत सिलाई करवाएं। ट्रायल के समय जूम करके हर डिटेल जरूर देखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वेलरी और फुटवियर के साथ लें ट्रायल - फोटो : instagram
ज्वेलरी और फुटवियर के साथ लें ट्रायल

कभी भी लहंगे का ट्रायल ऐसे ही न लें। अपने ब्राइडल लहंगे को हमेशा उसी फुटवियर के साथ ट्राई करें, जिसे आप शादी में पहनने वाली हैं। अगर संभव हो तो ज्वेलरी भी साथ ट्राय करें ताकि पूरा लुक समझ में आए। इससे आपको पता लग जाएगा, कि आपका फाइनल लुक कैसा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें