फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनाया कूल चोटी लुक, अब देर न करें आप

Fri, 04 Aug 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
फैशन टिप्स
बॉलीवुड में ट्रेंड बदलता रहता है फिर चाहें वो ड्रेसेज का हो या फिर हेयर स्टाइल्स का। बारिश के मौसम में बालों को खुला रखना भी किसी मुसीबत से कम नहीं होता ऐसे में सेलिब्रिटीज का ये कूल हेयरस्टाइल लुक आपकी स्टाइल को और भी निखार देगा।

हाल ही में हुए Vogue Beauty Awards में करिश्मा का लुक काफी अलग था खासतौर पर उनका हेयर स्टाइल। करिश्मा ने ऑफ शोल्डर वनपीस के साथ पोनी विद प्लेट्स लुक कैरी किया था जो कि उन पर काफी सूट कर रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
फैशन टिप्स
फैशन दीवा सोनम कपूर के इस लुक को ही ले लीजिए। सोनम ने लॉन्ग कुर्ते के साथ टाइट पोनी को प्लेट्स के साथ साइड लुक दिया है जो कि उनकी ड्रेस से परफेक्ट मैच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Vogue Beauty Awards PHOTOS, पहली बार ऐसे लुक में नजर आईं ऐश्वर्या, ड्रेस से नहीं हटा पाएंगे नजरें
विज्ञापन

3 of 5
फैशन टिप्स
प्रियंका चोपड़ा का वनपीस के साथ टाइट पोनी लुक विद प्लेट्स लुक उनकी ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहा है। यानी कि अगर आप वनपीस पहनते हैं तो अपने बालों को ओपन हेयर की बजाय इस तरह से भी कर सकते हैं।
 

4 of 5
फैशन टिप्स
फैशन में दीपिका पादुकोण भी किसी से कम नहीं है। दीपिका को अक्सर हाई टाइट पोनी और पोनी विद प्लेट्स के साथ कई जगह स्पॉट किया गया है। वहीं उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने साड़ी और कुर्ते के साथ पोनी विद प्लेट्स बनाया हुआ है जो कि उन पर काफी सूट कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैशन टिप्स
इस कूल लुक को अपनाने में ईशा गुप्ता भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने टाइट पोनी को हल्का साइज लुक देकर व्हाइट कलर के वनपीस पर कैरी किया जो कि उनको एकदम परफेक्ट लुक दे रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें