फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से लौट आया ईयर कफ का फैशन, वेस्टर्न और इंडियन ड्रेस के साथ ऐसे करें मैच

Sat, 31 Mar 2018 04:45 PM IST
रेणु खंतवाल
विज्ञापन
1 of 6
Ear Cuff
90 के दशक का सबसे लोकप्रिय स्टेटमेंट पीस ईयर कफ कुछ बदलाव के साथ फिर से फैशन में लौट आया है। अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एलिशिया कीज से लेकर एमा स्टोन तक डेकोरेटिव ईयर कफ का इस्तेमाल करती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से लेकर दीपिका पादुकोण भी कई इवेंट में अलग-अलग डिजाइन की ईयर कफ पहने नजर आ चुकी हैं। ईयर कफ कान में पहने जाने वाली वह ज्वेलरी है जिसे पहनने का स्टाइल थोड़ा अलग जरूर होता है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Ear Cuff
इन लटकनों में कुछ मोटिव्स होते हैं, जो पूरी तरह से आपकी पसंद और आपके नेचर के ऊपर निर्भर करता है कि आपको क्या चाहिए? किस तरह के मोटिव्स चाहिए। कुछ लोग बटरफ्लाई लगाना पसंद करते हैं। कुछ थम्स लगाना चाहते हैं। कुछ को दिल की शेप पसंद आती है, तो कुछ को छोटे-छोटे मोती ज्यादा पसंद आते हैं। यह काफी हद तक व्यक्तिगत पसंद की बात हो जाती है। आमतौर पर ईयर कफ पसंद करने वालों में एकदम यंग लड़कियां ही शामिल हैं, मगर इसे फैशन की शौकीन हर उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। ट्राइबल लुक लिए ईयर कफ्स इन दिनों ज्यादा चलन में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Ear Cuff
कुछ खास मौकों के लिए
ईयर कफ एक ऐसा स्टाइल स्टेटमेंट है, जिसे आप रूटीन में कैरी नहीं कर सकती। खास मौके या पार्टी में जाते वक्त ही यह कानों में अच्छा लगता है, इसलिए जहां लड़कियों के पास दर्जनों इयररिंग्स होती हैं, वहीं ईयर कफ तीन या चार ही काफी होता है। बेशक कई महिलाएं इंडियन कपड़ों के साथ भी ईयर कफ पहन लेती हैं। कई तो साड़ी के साथ भी पहनती हैं, उन्हें लगता है कि यह गोल्डन टच में है, तो अच्छा लगेगा। लेकिन वह उतना जमता नहीं, जितना कि वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ जमता है। 

4 of 6
Ear Cuff
ईयर कफ आप इवनिंग गाउन, वन पीस ड्रेस, ट्यूनिक्स आदि के साथ पहन सकती हैं। यह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी अच्छा लगता है। दरअसल, ईयर कफ हमारे भारतीय परिधान से जुड़ी ज्वेलरी नहीं है, इसलिए इंडियन आउटफिट के साथ बहुत अच्छी तरह मैच नहीं करती। अगर आप इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ पहनना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि ईयर कफ में ज्यादा शिमर न हो। ईयर कफ एक कान में भी पहना जा सकता है और दोनों कानों पर भी। यह काफी कुछ आपकी हेयर स्टाइल पर भी निर्भर करता है। साथ ही आपकी खुद की पसंद पर भी निर्भर करता है कि आप इसे एक ही कान में पहनना चाहती हैं या फिर दोनों कानों में।
विज्ञापन

5 of 6
Ear Cuff
हेयर स्टाइल पर दें ध्यान 
अगर आप ईयर कफ पहनने के मूड में हैं, तो अपने हेयरस्टाइल पर जरूर विचार कर लें। खुले बालों के साथ ईयर कफ न ही पहने तो अच्छा है, क्योंकि बालों को खुला रखने से कान ढक जाते हैं और ईयर कफ कानों के पीछे की तरफ पहना जाता है, इसलिए बेहतर यही है कि आप कुछ ऐसा हेयरस्टाइल बनाएं, जिससे आपके कान बालों से न ढकें और आपका ईयर कफ भी अच्छे से नजर आए। उसका लुक, उसका फील, उसकी ब्यूटी सब कुछ आराम से दिखाई दे और आपका चेहरा खूबसूरत लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ear Cuff
आमतौर पर लड़कियों के कानों में बालियों के लिए छेद रहता है। ऐसे में कई लड़कियां इसी कन्फ्यूजन में रहती हैं कि क्या इसके साथ बालियां या टॉप्स पहनना चाहिए। तो बता दें कि ईयर कफ के साथ टॉप्स पहने जा सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि आपके टॉप्स ईयर कफ के साथ मैच करते हों।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें