फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलिश के साथ कम्फरटेबल भी है आलिया की यह ड्रेस, इस समर सीजन आप भी कर सकती हैं कॉपी

Tue, 09 Apr 2019 03:20 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिर चाहे बात उनके एयरोपोर्ट लुक की हो या रेड कार्पेट लुक की हर जगह उनका स्टाइल काबिले तारीफ होता है। आलिया के ड्रेसिंग सेंस में खास बात यह है कि इसे आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
आलिया ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में उन्होंने मरून जिप्सी स्टाइल ड्रेस पहनी है, जो बेहद शानदार लग रही है। गर्मियों में अगर आप भी कुछ हटकर ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप उनकी इस ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
आलिया की इस ड्रेस के नीचे बॉर्डर पर गोल्डन डिजाइन शानदार लुक दे रहा है। इसके अलावा ड्रेस की स्लीव्स बलून स्टाइल की है, जिसमें वन साइड ऑफ शोल्डर डिजाइन है।

4 of 5
alia bhatt
अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने खूबसूरत डैंगलर्स के साथ रेड कलर की हाई हील्स कैरी कर रखी थी। आलिया ने लाइट मेकअप के पिंक लिपस्टिक लगा रखी है और बालों को खुला किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी महीने उनकी 'फिल्म' कलंक रिलीज होने वाली है। करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा वो तख्त और RRR में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें