सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लड़कियों को खुद के स्टाइल की चिंता सताने लगती है। खुद को ठंड से बचाने के चक्कर में लड़कियों को लगता है कि वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगी। लेकिन बूट्स ऐसा फुटवियर है, जिसे पहनने से सिंपल लुक भी क्लासी और एलिगेंट दिखने लगता है। हालांकि अब लगभग हर लड़की बूट्स के साथ खुद को स्टाइल करती है। अगर आप बूट्स के साथ पूरी सर्दियों में एक जैसे लुक से बोर हो गई हैं। तो इन चार तरह के फुटवियर को भी अपने शू रैक में रखें। इससे ना केवल आप ठंड से बचेंगी बल्कि सबसे हटके अंदाज में भी नजर आएंगी।