Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देवता की पूजा, फसलों की कटाई, और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिससे उत्तरायण की शुरुआत होती है। यह दिन सकारात्मकता, समृद्धि और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
गुजरात, राजस्थान, और महाराष्ट्र में इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। यदि आप मकर संक्रांति के त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान अपने पहनावे का ध्यान रखें। यहां हम इसके लिए आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि पूजा के समय आप ऐसे रंग पहनें, जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।