साड़ी ऐसा परिधान है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है। अलग डिजाइन और फैब्रिक पैटर्न की साड़ियों को किसी भी मौके पर आसानी से पहना जा सकता है। आजकल लड़कियां साड़ी पहनना पसंद भी करती हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि भारी भरकम साड़ी कैरी करना मुश्किल है तो आप हल्के फैब्रिक की साड़ियों को चुन सकती है।
लेकिन अगर आप शादी की पार्टी में तैयार होना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ियों को हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ पार्टी वियर बना सकती हैं।
इन दिनों बीटाउन हसीनाएं इस तरह के साड़ी लुक को काफी पसंद कर रही हैं। जिसमे वो सिंपल और लाइट वेट डिजाइन की साड़ियों को हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर रही हैं। इस लिस्ट में वाणी कपूर से लेकर नोरा फतेही शामिल हैं। जिनके स्टाइल को आप आसानी से कॉपी कर सकती हैं।