Fashion Tips: लहंगा एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। ये न सिर्फ शादी-विवाह बल्कि पूजा-पाठ में भी पहना जाता है। इसे पहनकर लुक काफी खूबसूरत लगता है। खास बात ये है कि जिस तरह से साड़ी पहनने में ज्यादातर महिलाओं को परेशानी आती है, लहंगा पहनना उनके लिए उतना ही सरल होता है। लहंगे को कैरी करना आसान होता है।
बहुत सी महिलाएं लहंगा पहनने से सिर्फ इसलिए कतराती हैं, क्योंकि उन्हें पेट दिखाना पसंद नहीं होता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप बिना पेट दिखाए भी लहंगा कैरी कर सकती हैं। इन ट्रिक्स को कैरी करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब जब सर्दी के मौसम में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है तो ये ट्रिक्स पेट कवर करके आपको ठंड से बचाने का काम भी करेंगी। ऐसे में आप बिना सोचे इन तरीकों को अपनाकर लहंगा कैरी करें।