फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: इन बातों का नहीं रखेंगी ध्यान तो हो जाएंगी ऊप्स मोमेंट की शिकार

Fri, 07 Mar 2025 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से डरती हैं तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। ताकि आप कभी किसी लुक में असहज न होने पाए। 
विज्ञापन
1 of 6
इन बातों का नहीं रखेंगी ध्यान तो हो जाएंगी ऊप्स मोमेंट की शिकार - फोटो : Adobe stock
Fashion Tips: आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि अभिनेत्रियां आए दिन ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। इसकी वजह सही से कपड़ों को न कैरी करना होता है। इसी वजह से महिलाओं को अक्सर तैयार होते समय ये सोचना पड़ता ही है कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए।

अगर आप छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देती हैं, तो कभी भी ऊप्स मूमेंट का शिकार हो सकती हैं। इस तरह की सिचुएशन से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी टेंशन को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बच सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सही इनरवियर चुनें - फोटो : instagram
सही इनरवियर चुनें

हमेशा आउटफिट के हिसाब से ही इनरवियर का चयन करें। ऐसा न करने से आपका लुक बिगड़ सकता है। डीप नेक आउटफिट के लिए स्ट्रैपलेस या प्लंजिंग इनरवियर का इस्तेमाल करें। ये आपको सहज रहने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
टाइट और अनकंफर्टेबल आउटफिट से बचें - फोटो : instagram
टाइट और अनकंफर्टेबल आउटफिट से बचें

बहुत ज्यादा टाइट ड्रेस या स्कर्ट पहनने से वॉर्डरोब मैलफंक्शन हो सकता है। ऐसे आउटफिट चुनें जिनमें आप आरामदायक महसूस करें और आसानी से मूव कर सकें। ज्यादा टाइट कपड़ों में बैठने-उठने पर भी परेशानी होगी। 

4 of 6
हाई हील्स पहनते समय सतर्क रहें - फोटो : instagram
हाई हील्स पहनते समय सतर्क रहें

अक्सर महिलाएं शौक-शौक में हील्स कैरी कर लेतीं हैं, लेकिन वो संभलकर चल नहीं पातीं। ऐसे में यदि आप हील्स पहन रही हैं, तो वॉक करते समय बैलेंस बनाकर चलें। ज्यादा ऊँची हील्स से गिरने का खतरा हो सकता है, इसलिए पहले प्रैक्टिस कर लें। यदि आप सहज न हों, तो हील्स पहनने से बचें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सही से करें पिन अप - फोटो : instagram
सही से करें पिन अप 

अगर दुपट्टा या साड़ी पहन रही हैं तो उसे अच्छे से सेफ्टी पिन से फिक्स करें। हवा में उड़ने या गिरने की परेशानी से बचने के लिए इसे अच्छे से सेट करें। ध्यान रखें कि पिन अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए, वरना ये कपड़े को डैमेज कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक बार अवश्य करें ट्राई - फोटो : instagram
एक बार अवश्य करें ट्राई

हमेशा कोई भी नया आउटफिट पहनने से पहले घर पर एक बार जरूर ट्राई करें। चेक करें कि कहीं ज्यादा डीप नेक, स्लिट या ट्रांसपेरेंट इफेक्ट तो नहीं आ रहा। ताकि यदि कहीं कोई इफेक्ट हो तो आप उसे सही करा सकें और उप्स मूमेंट का शिकार होने से बच जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें