फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी, नहीं आएगा पसीना और न लगेगी गर्मी

Sun, 03 May 2026 11:50 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion Tips: अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है लेकिन गर्मी की वजह से आप साड़ी पहनने से डरते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि गर्मी में साड़ी कैसे पहनें। 
विज्ञापन
1 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : AI
Fashion Tips: गर्मी का मौसम अक्सर फैशन और आराम के बीच संतुलन बिगाड़ देता है। खासकर साड़ी पहनने वाली महिलाओं के लिए यह एक चुनौती बन सकता है। पर, आपको ये समझने की जरूरत है कि सही फैब्रिक, रंग और ड्रेपिंग स्टाइल चुनकर आप गर्मी के बावजूद साड़ी का लुक और ग्रेस बनाए रख सकती हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे गर्मियों में साड़ी पहनते समय खुद को ठंडा और आरामदायक महसूस कराएं, साथ ही स्टाइलिश भी दिखें। इन टिप्स की मदद से आप गर्मियों में भी अपने साड़ी लुक को एंजॉय कर सकती हैं। यह टिप्स खासकर उन महिलाओं के लिए हैं, जिन्हें फैशन और आराम दोनों ही पसंद हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
हल्का फैब्रिक चुनें
 
  • गर्मियों में कॉटन, लिनन, खादी जैसी साड़ियां सबसे बेहतरीन विकल्प होती हैं। 
  • ये फैब्रिक हवा आने देते हैं, पसीना जल्दी सूख जाता है और आप लंबे समय तक आराम महसूस करती हैं।
  •  इसके अलावा ये फैब्रिक हल्के होते हैं, जिससे पूरे दिन साड़ी पहनना आसान रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
हल्के और पेस्टल रंग
 
  • गर्मी में सफेद, पेस्टल शेड, हल्का पीला, मिंट ग्रीन जैसे रंग पहनना सही रहता है। 
  • ये रंग सूरज की गर्मी को कम महसूस कराते हैं और ठंडक का एहसास देते हैं। 
  • गहरे और चमकीले रंग गर्मियों में गर्मी बढ़ा सकते हैं।

 

4 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
हल्का पल्लू और आसान ड्रेप
 
  • पल्लू को ज्यादा लटकाने से बचें। 
  • आसान और मैनेज करने योग्य स्टाइल चुनें, जैसे बंगाली ड्रेप, मराठी ड्रेप या सीधा स्टाइल। 
  • यह न केवल आरामदायक होता है, बल्कि आपको एक मॉडर्न लुक भी देता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
एक्सेसरीज कम रखें
 
  • गर्मियों में भारी गहनों से बचें। 
  • हल्की ज्वैलरी, छोटे स्टड्स या मिनिमलिस्टिक नेकलेस पहनें।
  •  इससे आप स्टाइलिश दिखेंगी और गर्मी में असुविधा नहीं होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
सही ब्लाउज चुनें
  • हवा आने वाला और हल्का ब्लाउज चुनें। 
  • कॉटन या लिनन ब्लाउज गर्मियों में आरामदेह होता है और पसीने से बचाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे साड़ी - फोटो : instagram
सैंडल और फ्लैट्स
 
  • ऊंची हील्स पहनने से बचें। 
  • फ्लैट सैंडल, स्लिप-ऑन या जूते पहनें, जिससे चलने में आसानी होगी और पसीना कम लगेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें