फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhani Saree Outfit Idea: दादी-नानी की बांधनी साड़ी से तैयार करें ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स

Sun, 04 Jan 2026 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Modern Outfits Using Traditional Bandhani Saree: अगर आपके पास भी पुरानी बांधनी साड़ी है तो उससे कुछ खास आउटफिट तैयार कराएं। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बांधनी साड़ी से तैयार कराएं ऐसे आउटफिट, जो देते हैं मॉडर्न टच - फोटो : instagram
How to Make Modern Outfits Using Traditional Bandhani Saree: अगर आपके पास भी दादी–नानी के जमाने की कोई पुरानी बांधनी साड़ी रखी है और आप समझ नहीं पा रहे कि उसका क्या करें, तो अब उसे अलमारी में बंद रखने की जरूरत नहीं है। आज कल पुरानी साड़ी को नया लुक देने का ट्रेंड चल रहा है।

बांधनी साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है, ऐसे में आज के समय में इससे कई स्टाइलिश और यूनिक आउटफिट भी तैयार किए जा सकते हैं। सही डिजाइन और थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ आप अपनी पुरानी बांधनी साड़ी को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका आउटफिट सबसे अलग दिखेगा, बल्कि ये सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देगा।

चाहे फेस्टिव मौके हों, शादी-ब्याह या फिर कैजुअल फंक्शन—बांधनी साड़ी से बने आउटफिट हर जगह आपको एलिगेंट और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आप इनसे क्या-क्या आउटफिट तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अनारकली सूट

पुरानी बांधनी साड़ी से बना अनारकली सूट बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। इसका फ्लेयर बांधनी प्रिंट को खूबसूरती से हाईलाइट करता है। इसे सिल्क या कॉटन लाइनिंग के साथ बनवाया जा सकता है, जो फेस्टिव और पारिवारिक समारोहों के लिए एकदम सही रहता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
लॉन्ग जैकेट - फोटो : instagram
लॉन्ग जैकेट  

बांधनी साड़ी से तैयार की गई लॉन्ग जैकेट को प्लेन साड़ी या फिर कुर्ते के साथ पहनकर आप इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। ये आउटफिट छोटे फंक्शन, पूजा या हल्के फेस्टिव मौकों के लिए काफी ट्रेंडी ऑप्शन है। इस जैकेट को बनवाते समय चाहें तो प्यारा सा बॉर्डर उस पर अटैच कराएं। 

 

4 of 6
लहंगा-चोली - फोटो : instagram
लहंगा-चोली

शादी या त्योहारों के लिए बांधनी साड़ी से बना लहंगा चोली बेहद ग्रेसफुल लगता है। साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल लहंगे की घेर या चोली की डिजाइन में किया जा सकता है, जिससे आउटफिट और भी खास बनता है। इसे बनवाने के लिए साड़ी से लहंगा तैयार कराएं। इसके थोड़े से बॉर्डर को ब्लाउज पर भी लगवाएं, ताकि ये देखने में भी अच्छा लगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
शॉर्ट कुर्ती - फोटो : instagram
शॉर्ट कुर्ती

अगर आप कैजुअल और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो बांधनी साड़ी से शॉर्ट कुर्ती या टॉप बनवाएं। इसे जींस, प्लाज़ो या स्कर्ट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। शॉर्ट कुर्ती आज-कल काफी ट्रेंड में है, जो देखने में बेहद कमाल की लगती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुपट्टा या श्रग - फोटो : instagram
दुपट्टा या श्रग

कम कपड़े में भी स्टाइलिश मेकओवर के लिए बांधनी साड़ी से दुपट्टा या श्रग बनवाना एक बेहतरीन आइडिया है। ये किसी भी सिंपल आउटफिट को तुरंत फेस्टिव टच दे देता है। इन दोनों ही चीजों को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें