फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस हो गई है पुरानी, तो इन चार तरीकों से फिर से कर सकते हैं इस्तेमाल

Fri, 20 Aug 2021 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरानी जींस को फिर से इस्तेमाल करने के तरीके - फोटो : istock
हम अपने जीवन में कई तरह के कपड़े पहनते हैं। लड़के और लड़कियों की अलग-अलग ड्रेस होती है, लेकिन कपड़ों के मामले में एक चीज ऐसी है जो लगभग सभी लोग एक जैसी ही पहनते हैं बस हो सकता है कि उसका स्टाइल अलग हो। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जींस की। बच्चे, बड़े लोग और यहां तक की कई बुजुर्ग लोग भी आपको जींस में नजर आ जाएंगे। आज के दौर में खासकर की युवा जींस को काफी पसंद करते हैं, और ये ज्यादा महंगी भी नहीं आती है। वहीं, सबसे अच्छी बात इसके साथ ये होती है कि इसे बाकी कपड़ों की तरह जल्दी-जल्दी धोना नहीं पड़ता है, क्योंकि ये जल्दी गंदी नहीं होती है। लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब लोग जींस के फटने या फिर काफी पहनने की वजह से उसे फेंकने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी अपनी पुरानी जींस को बदलने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पुरानी जींस को कई काम में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किचन की सफाई का कपड़ा बना सकते हैं
  • जींस का कपड़ा मजबूत और जल्दी न फटने वाला होता है। ऐसे में आप इसे किचन की सफाई या घर की सफाई के लिए कपड़े के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको जींस को काटकर एक अच्छा और बड़ा कपड़ा निकाल लेना है, और फिर इसके चारों तरफ इस पर सिलाई कर देनी है।
विज्ञापन

3 of 5
jeans shorts - फोटो : istock
शॉर्ट्स भी तैयार कर सकते हैं
  • अगर आपके पास कोई पुरानी जींस है, और अब आप उसे नहीं पहनते हैं तो आप उससे शॉर्ट्स तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको जींस को घुटनों को आसपास अपने साइज के हिसाब से काट लेना है, और फिर डिजाइन और अच्छे लुक के लिए जींस के नीचे वाले हिस्से को काटकर शॉर्ट्स में जोड़ लेना है। बस इसके बाद तैयार है आपके शॉर्ट्स।

4 of 5
jeans bag - फोटो : istock
स्कूल-कॉलेज बैग बना सकते हैं
  • अगर आपके बच्चे स्कूल या कॉलेज जाते हैं, तो आप पुरानी जींस का उनके लिए बैग बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और सबसे खास बात की ये बैग काफी मजबूत बन सकता है। इसके अलावा आप सब्जी लाने या अन्य सामान लाने के लिए भी जींस का बैग तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing - फोटो : Pixabay
वैक्सिंग स्ट्रिप तैयार हो सकती हैं
  • जींस का कपड़ा काफी मजबूत होता है, इसलिए इनकी वैक्सिंग स्ट्रिप तैयार की जा सकती है। आपको करना ये है कि अपनी जरूरत और आकार के हिसाब से इसे काट लें और स्ट्रिप तैयार कर लें। वहीं, आप इनका दोबारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन्हें इस्तेमाल करने के बाद गर्म पानी में साबुन के साथ भिगों देना है और फिर धो लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें