फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: ये हैं वो चार ब्लाउज, जो आपको शादी-पार्टी में देंगे स्टाइलिश लुक

Thu, 02 Dec 2021 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instragram/manishmehlhotra
महिलाएं खुद को सुंदर और खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप करती हैं। वहीं, अगर मौका कोई खास हो तो फिर महिलाएं इसके लिए खास तरह की तैयारियां भी करती हैं। जैसे- एक प्यारी ड्रेस को चुनना, मेकअप करना और ज्वेलरी भी वो काफी अच्छी कैरी करती हैं। वहीं, आमतौर पर देखा जाता है कि भारतीय महिलाएं साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं, और किसी शादी-पार्टी के लिए साड़ी से बेहतर भला दूसरा और हो भी क्या सकता है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी साड़ी के लिए कौन सा ब्लाउज बेहतर है? शायद नहीं, जबकि मार्केट में कई तरह के डिजाइन वाले ब्लाउज उपलब्ध है। बस आपको ये देखना होता है कि आपको कौन सा ब्लाउज चुनना है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप शादी-पार्टी में अपनी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं, और यकीन मानिए इनसे आपका लुक बेहद शानदार लगेगा। तो चलिए जानते हैं इन ब्लाउज के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
मिरर वर्क ब्रालेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं
  • मॉडर्न जमाने में मिरर वर्क ब्रालेट ब्लाउज काफी चल रहा है, और आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। शादी और पार्टी के लिए ये काफी सही होता है। इसमें आपको हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज भी आसानी से मिल जाएंगे, जो आप पर काफी अच्छे लग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram/samantha akkineni
डिजाइनर नेकलाइन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं
  • डिजाइनर नेकलाइन ब्लाउज आपको एक प्यारा लुक देने का काम करता है। इस पर एंब्रॉयडरी और अन्य तरह के वर्क किए होते हैं, और सबसे खास बात कि इसके साथ कोई हैवी ज्वेलरी भी कैरी नहीं करनी पड़ती है। इस ब्लाउज को कैरी करने से आप एक कंप्लीट और सुंदर लुक पा सकती हैं।

4 of 5
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram/chandiniw
वी नेकलाइन ब्लाउज भी चुन सकती हैं
  • शादी-पार्टी में पहनने के लिए वी नेकलाइन ब्लाउज भी पूरी तरह सही होते हैं। आप अपनी बॉडी शेप के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं। ये ब्लाउज आपको स्टाइलिश दिखाने का काम करते हैं। इसलिए इन ब्लाउज को महिलाएं काफी पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
फ्रंट कट ब्लाउज डिजाइन भी है खास
  • आप फ्रंट कट ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप कोई हल्की साड़ी भी कैरी कर रही हैं, तब भी ये ब्लाउज आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करता है। आजकल फ्रंट कट ब्लाउज काफी ट्रेंड में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें