फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: कपड़े पहनते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान, सस्ते कपड़ों में भी दिखेंगे स्टाइलिश

Fri, 14 Feb 2025 12:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अच्छा लुक न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है। ऐसे में सही कपड़ों का चुनाव और उन्हें सही तरीके से पहनना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 7
कपड़े पहनते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Fashion Tips: आज के समय में युवाओं पर ब्रांडेड कपड़े पहनने का काफी क्रेज है। खासतौर पर बात करें नयी पीढ़ी की तो युवाओं को लगता है कि वो जितने महंगे कपड़े पहनेंगे, उनका लुक उतना ही स्टाइलिश लगेगा। जबकि ऐसा नहीं है। आप सस्ते कपड़े खरीद कर भी अपने लुक को स्टाइलिश दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां हम आपको आज कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। खास बात ये है कि इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपको कपड़ों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
जगह और कार्यक्रम का रखें ध्यान - फोटो : istock
जगह और कार्यक्रम का रखें ध्यान
  • कपड़े हमेशा कपड़े और जगह के हिसाब से ही कपड़ों का चयन करना चाहिए।
  • हर अवसर के लिए अलग तरह के कपड़े होते हैं।
  • जैसे कि आप दफ्तर में ज्यादा चमकीले कपड़े पहनकर नहीं आ सकते, वहां आपको सिंपल और सोबर कपड़े ही पहनने चाहिए।
  • ऐसे ही पार्टी के लिए स्टाइलिश आउटफिट और कैजुअल लुक के लिए आरामदायक ड्रेस पहनें।  
विज्ञापन

3 of 7
फिटिंग होनी चाहिए - फोटो : instagram
फिटिंग होनी चाहिए
  • आपके कपड़े यदि गलत फिटिंग के होंगे तो वो आपका लुक बिगाड़ सकते हैं।
  • इसलिए हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से सही फिटिंग के कपड़े चुनें, जिससे आप स्मार्ट और आकर्षक दिखें। 

4 of 7
करें सही रंगों का चयन - फोटो : instagram
करें सही रंगों का चयन
  • यदि आप गलत कलर कॉम्बिनेशन के कपड़ों का चयन करेंगे तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है।
  • आजकल सिंपल कपड़ों का ट्रेंड है, ऐसे में बहुत ज्यादा चमकीले रंग या असंगत रंग संयोजन से बचें।
  • इसलिए हमेशा हल्के और गहरे रंगों को बैलेंस करके पहनें।  
विज्ञापन

5 of 7
हैवी एक्सेसरीज से रहें दूर - फोटो : instagram
हैवी एक्सेसरीज से रहें दूर
  • कभी भी अच्छा लुक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज पहनने से बचें, ये आपके लुक को खराब कर सकती हैं।
  • हमेशा घड़ी, बेल्ट, शूज और बैग जैसे जरूरी एक्सेसरीज को पहनकर अपना लुक सिंपल और एलिगेंट रखें।  
विज्ञापन

6 of 7
कपड़े पहनते समय मौसम जरूर देखें - फोटो : Instagram
कपड़े पहनते समय मौसम जरूर देखें
  • यदि आप मौसम के हिसाब से कपड़े नहीं पहनेंगे तो आपको ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
  • जैसे कि गर्मियों में हल्के और सूती कपड़े चुनें, जबकि सर्दियों में वॉर्म और लेयर्ड ड्रेसिंग पर ध्यान दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपड़े होने चाहिए साफ - फोटो : Adobe stock
कपड़े होने चाहिए साफ
  • कपड़े भले ही महंगे न हों, लेकिन अगर वे अच्छे से धुले और प्रेस किए हुए हैं, तो आपका लुक शानदार लगेगा।
  • अगर आप गंदे कपड़े पहनेंगे तो वो भले चाहे कितने भी महंगे हों लेकिन आपका लुक बिगाड़ देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें