फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए फैशन टिप्स

Sat, 25 Mar 2023 04:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिनको पहन कर छोटे कद वाली लड़कियों की हाइट बढ़ जाती है। इसलिए लड़कियों को हमेशा अपनी कद-काठी के हिसाब से ही कपड़ों का चयन करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
neha kakkar - फोटो : insatgram
Fashion Tips : हर आउटफिट के लिए अलग तरीके के फुटवियर आज-कल बाजार में उपलब्ध होते हैं। जिनको पहनकर हर कोई स्टाइलिश लगता है। पर, समस्या उन लड़कियों के लिए सामने आती है, जिनकी हाइट कम होती है। अक्सर ये देखा जाता है कि लड़कियां अपनी हाइट ज्यादा दिखने के लिए काफी हील्स वाले फुटवियर कैरी करती हैं। जिनकी वजह से उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। हील्स हर मौके पर पहनी भी नहीं जा सकतीं। ऐसे में आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है।

दरअसल, छोटी हाइट वाली लड़कियों के पास लंबा दिखने के लिए सिर्फ हील्स पहनना एक मात्र ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आप कपड़ों के चयन के तरीकों में भी बदलाव कर सकती हैं। कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिनको पहन कर छोटे कद वाली लड़कियों की हाइट बढ़ जाती है। इसलिए लड़कियों को हमेशा अपनी कद-काठी के हिसाब से ही कपड़ों का चयन करना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसी से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
jeans - फोटो : instagram/nimmybee2s
पहननी चाहिए हाई वेस्ट जींस

आज के समय में हाई वेस्ट जींस काफी ट्रेंड में है। आप अगर बिना हील्स पहने लंबा दिखना चाहती हैं तो हाई वेस्ट जींस ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप सबसे बेस्ट लगता है। अगर आप चाहें तो इसके साथ ओवर साइज टी शर्ट भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
yellow kurta - फोटो : instagram
पहनें लॉन्ग कुर्ती

अगर आपकी हाइट कम है तो आप स्ट्रेट वाली लॉन्ग कुर्ता पहन सकती हैं। इसके साथ या तो चूड़ीदार पजामी पहनें या फिर स्किन टाइट जींस। 

4 of 6
anarkali suit - फोटो : instagram
अनारकली सूट में भी लगेंगी लंबी

अगर आपको एथनिक वियर पहनना पसंद है तो अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इसमे भी हाइट लंबी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
kurta - फोटो : instagram
वी नेक के कपड़े रहेंगे बेहतर

कम कद वाली लड़कियों के लिए वी नेक वाले कपड़े ज्यादा अच्छे रहते हैं। इसमें उनकी हाइट लंबी दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kurta - फोटो : instagram
डार्क रंग है बेहतर ऑप्शन

अगर आपकी हाइट कम है तो आप डार्क रंग के ही कपड़े पहनें। इससे हाइट तो ज्यादा लगेगी ही, इसके साथ ही आप पतली भी लगेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें