फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: ईद के मौके पर लड़कों से लेकर लड़कियां तक करें ये ट्रेंडी आउटफिट कैरी

Fri, 29 Apr 2022 12:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : instagram
दिवाली-होली की तरह ईद भी एक प्रमुख त्यौहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान का पावन महीना ईद के चांद के दीदार के साथ खत्म हो जाता है। इसके बाद ईद का उत्सव मनाया जाता है। लोग ईद को लेकर महीने भर पहले से ही तैयारी शुरु कर देते हैं। ईद एक दूसरे से मिलने, दावत करने, खुशियां बांटने का त्यौहार है। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और जश्न मनाते हैं। इस मौके पर हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। ऐसे में ईद में नए कपड़ों में लोग नजर आते हैं। ईद के मौके पर बच्चों से लेकर बड़े तक ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़ों में सबसे आकर्षक दिखने की चाह रखते हैं। सबसे ज्यादा उत्साह लड़के लड़कियों में होता है। ऐसे में लड़कों से लेकर लड़कियों तक को जान लेना चाहिए कि इस बार ट्रेंड में किस तरह के आउटफिट हैं। ईद की पार्टी का आयोजन है और इस मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो लड़को से लेकर लड़कियां तक इन लेटेस्ट फैशन के कपड़ों को पहन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : Instagram/realhinakhan
शरारा सेट 

शरारा का फैशन फिर से आ गया है। लेकिन भारी भरकम एम्ब्रायडरी वर्क वाले शरारा की जगह इस बार आप प्रिंटेड शरारा सेट को ईद के मौके पर पहन सकती हैं। इस तरह का आउटफिट त्योहार के मुताबिक आपको लुक देगा, साथ ही गर्मी में आरामदायक भी लगेगा। मल्टी कलर या लाइट कलर शरारा सेट के साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : Instagram/realhinakhan
प्लाजो-कुर्ता 

चाहें तो ईद पर प्लाजो को भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लाॅन्ग कुर्ता पर आप प्लाजो पहन सकती हैं। ईद के मौके पर यह आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। वैसे फ्रंट स्लिट कुर्ता पर भी पैंट या प्लाजो को मैचअप कर सकती हैं। 

4 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : instagram/shoaib2087
प्रिंटेड कुर्ता-पजामा

गर्मी के दिनों में आरामदायक आउटफिट को पहनने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी चाहते हैं तो बाजार में आपको ट्रेंडी प्रिंटेड कुर्ता मिल जाएंगे। इस स्टाइल के कुर्ता सेट पहनने में हल्के और आरामदायक तो होते ही हैं, साथ ही देखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। पारंपरिक लुक को आप कैजुअल टच दे सकते हैं।   
  
विज्ञापन

5 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : Instagram/shoaib2087
कॉलर कुर्ता 

गर्मी के दिनों में आरामदायक आउटफिट को पहनने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी चाहते हैं तो बाजार में आपको ट्रेंडी प्रिंटेड कुर्ता मिल जाएंगे। इस स्टाइल के कुर्ता सेट पहनने में हल्के और आरामदायक तो होते ही हैं, साथ ही देखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। पारंपरिक लुक को आप कैजुअल टच दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईद आउटफिट - फोटो : instagram/shoaib2087
शर्ट स्टाइल कुर्ता 

ईद की पार्टी में शामिल होना हो तो अपना पारंपरिक लुक को अधिक स्टाइलिश और रॉयल टच देने के लिए इस तरह की आउटफिट को अपना सकते हैं। लॉन्ग शर्ट स्टाइल कुर्ता के साथ पजामा या सलवार को कैरी करें। चाहें तो ऊपर से ओवर कोट कैरी कर सकते हैं। गर्मी है इसलिए आउटफिट का फैब्रिक हल्का और आरामदायक चुनें। ऑफ व्हाइट, लाइट पिंक, पर्पल, ब्लू आदि रंग ईद की पार्टी में आपको अलग दिखाएंगे। कुर्ता अगर एम्ब्रॉयडरी वर्क का हो तो भी अच्छा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें