सर्दियां शुरू होने के साथ ही क्रिसमस और नए साल का जश्न भी शुरू हो जाता है। ऐसे में लड़कियों के लिए सबसे बड़ी चिंता खुद को स्टाइलिश दिखाने के साथ ही ठंड से भी बचाना होता है। ऐसे में बूट्स आपका परफेक्स साथी बन सकता है। ये ना केवल आपको ठंड से बचाएगा। बल्कि स्टाइल के मामले में भी काफी आगे रखेगा। इस मामले में बीटाउन की एक्ट्रेस स्टाइल इंस्पिरेशन हो सकती हैं। तो चलिए जानें किस तरह से करें बूट्स के साथ सही स्टाइल।