फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: टाइट हो गई हैं चूड़ियां तो पहनने के लिए अपनाएं ये तरीके, उतारना भी है आसान

Wed, 07 Jun 2023 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी चूड़ियां भी रखे-रखे टाइट हो गई हैं तो आज के लेख में हम आपको इन्हें भी पहनने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
bangles - फोटो : glass bangles
Fashion Tips: बहुत सी लड़कियां होती हैं, जिनका वजन काफी तेजी से बढ़ता है। कई बार देखा जाता है कि शादी के बाद को महिलाओं के शरीर में बदलाव आता ही है। इस बदलाव की वजह से अगर वजन बढ़ता है तो कपड़े टाइट होने लगते हैं। बड़ी बात ये है कि वजन बढ़ने से सिर्फ कपड़े टाइट नहीं होते। इस वजह से महिलाओं के श्रृंगार की सबसे अहम चीज यानी कि उनकी हाथों की चूड़ियां भी टाइट होने लगती हैं।

अगर टाइट चूड़ी पहनने की कोशिश की जाए तो ये टूट भी जाती हैं। जिस वजह से चोट लगने का खतरा भी रहता है। चूड़ियों से महिलाओं की यादे भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे, कि यदि आपकी चूड़ियां भी छोटी हो गई हैं तो भी आप इन्हें कैसे आसानी से पहन सकती हैं। अगर आप हमारे बताए गए तरीकों को उपयोग में लाएंगी तो इससे आपके चोट भी नहीं लगेगी और बिना तोड़े आप छोटी चूड़ियों को पहन भी सकेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
hands - फोटो : istock
मॉइश्चराइजर 

कांच की टाइट चूड़ी पहनने के लिए आप हाथों में पहले मॉइश्चराइजर लगा लें। अगर आपके पास मॉइश्चराइजर नहीं है तो नारियल का तेल भी एक बेहतर ऑप्शन है। इसको लगाने के बाद चूड़ी आसानी से फिसल कर हाथों में चली जाएगी। इसके साथ ही आप ऐसे ही इसे उतार भी सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल

अगर आप आसानी से कांच की चूड़ियां पहनना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसको हाथ में अच्छे से लगाने के बाद ही टाइट चूड़ियों को पहनें। 

4 of 5
दुकान पर सजी रंग-बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक ग्लव्स 

बाजार में बेहद कम दामों में प्लास्टिक ग्लव्स मिल सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस पहले अच्छे से हाथों में प्लास्टिक ग्लव्स पहनने हैं और उसके बाद चूड़ी को पहन लेना है। चूड़ी उतारने के लिए भी आप ये तरीका अपना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साबुन

टाइट चूड़ी पहनने का ये तरीका काफी पुराना है। इसके लिए बस आपको हाथ में अच्छे से साबुन लगानी है। ज्यादा से झाग आ जाने से बाद आपके हाथों में चिकनाहट आ जाएगी। जिसके बाद आप आसानी से टाइट चूड़ियों को पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें