फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 4 हीरोइनों ने इस हफ्ते पहनीं सबसे खराब ड्रेस, एक तो है फैशन इंडस्ट्री की 'क्वीन'

Mon, 04 Feb 2019 04:06 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
worst dress
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एयरपोर्ट से लेकर जिम और रेड कार्पेट लुक आग की तरह वायरल हो जाता है। लेकिन कई बार उनके फैशन के साथ किए गए एक्सपेरिमेंट फेल भी हो जाते हैं। पिछले हफ्ते वर्स्ट ड्रेस्ड की इस लिस्ट में फैशन इंडस्ट्री की 'क्वीन' सोनम कपूर से लेकर कियारा आडवाणी और नेहा धूपिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनम कपूर का है। हाल ही में सोनम अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के दौरान अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, हमेशा की तरह सोनम ने इस बार भी अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट किया था, जो हिट न होकर फेल हो गया। सोनम ने फ्लोरल ड्रेस के साथ दो लेयर वाला बर्गेंडी ओवर कोट कैरी किया हुआ था। ओवरकोट के साथ किया गया सोनम का यह एक्सपेरिमेंट बहुत कन्फ्यूजिंग लग रहा था। इस ड्रेस को उन्होंने बर्गेंडी बूट्स के साथ टीम अप किया था। ओवरऑल भी सोनम का लुक लोगों के लिए समझ से परे था।
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia
सोनम की तरह ही नेहा धूपिया का अंदाज देखने को मिला। अपने लुक के लिए नेहा ने मिलिट्री ग्रीन कलर का केप कोट कैरी कर रखा है। सोनम की तरह नेहा के कोट को भी समझना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा उनके कोट पर जो मेडल और एम्बैलिशमेंट लगा है वो उस पर बिल्कुल नहीं जा रहा। नेहा का यह आफटफिट डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन से है।

4 of 5
kriti sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' को प्रमोट करने में जुटी हैं। इस दौरान कृति डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आईं, लेकिन उनका लुक भी फैशन के एग्जाम में फेल रहा। उन्होंने टैसल्स कॉलर टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर पैंट कैरी कर रखी थी। लोगों को उनका यह लुक एक आंख नहीं भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara
हाल ही में कियारा आडवाणी चेक जैकेट ड्रेस में नजर आईं। उनका यह ड्रेस Papa Don't Preach कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने पोनी टेल के साथ लाइट मेकअप किया हुआ था। यूं तो कियारा के इस ड्रेस का ग्रीन और पिंक कलर कॉम्बिनेशन लोगों के लिए नया था, लेकिन इस ड्रेस पर लगी पीली बेल्ट ने इस पूरी ड्रेस का लुक बिगाड़कर रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें